वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की बारिश देखना हर एक क्रिकेट प्रेमी के लिए रोमांचक होता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज एक पारी में लगातार छक्के लगाता है, तब टीम के स्कोरबोर्ड के साथ-साथ दर्शकों का आनंद भी बहुत बढ़ता है। जब ऐसी विस्फोटक पारियां देखने मिलती हैं, तब यह पल इतिहास में भी दर्ज होता है। ऐसे ही कुछ बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
इयोन मोर्गन – 17 छक्के

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में 18 जून 2019 को 17 छक्के लगाए थे। वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान इयोन मोर्गन के नाम है। इस मैच में इयोन मोर्गन ने 71 गेंदों में 148 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा – 16 छक्के

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 नवंबर 2013 को 16 छक्के लगाए थे। इसलिए रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है। इस मैच में रोहित शर्मा ने 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे।
एबी डी विलियर्स – 16 छक्के

साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 जनवरी 2015 को एक पारी में 16 छक्के लगाए थे। एबी डी विलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में 44 गेंदों में 149 रन साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्टेडियम में बनाए थे।
क्रिस गेल – 16 छक्के

क्रिस गेल ने 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे के खिलाफ 24 फरवरी 2015 को एक पारी में 16 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने कैनबरा के मैदान में इस मैच में 147 गेंदों में 215 रन बनाए थे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिस गेल पहले बल्लेबाज बने थे।
जसकरण मल्होत्रा – 16 छक्के

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में पापुआ न्यू गिनी की टीम के खिलाफ 9 सितंबर 2021 को 16 छक्के लगाए थे। जसकरण मल्होत्रा ने इस पारी में 124 गेंदों में 173 रन बनाए थे।
वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
| खिलाड़ी नाम | छक्के | विपक्षी टीम |
| ओइन मॉर्गन (ENG) | 17 | अफगानिस्तान |
| रोहित शर्मा (IND) | 16 | ऑस्ट्रेलिया |
| एबी डी विलियर्स (SA) | 16 | वेस्टइंडीज |
| क्रिस गेल (WI) | 16 | जिम्बाब्वे |
| जसकरण मल्होत्रा (USA) | 16 | पी.एन.जी. |
| शेन वॉटसन (AUS) | 15 | बांग्लादेश |
| कोरी एंडरसन (NZ) | 14 | वेस्टइंडीज |
| क्रिस गेल (WI) | 14 | इंग्लैंड |
| जोस बटलर (ENG) | 14 | नीदरलैंड्स |
| थिसारा परेरा (SL) | 13 | न्यूज़ीलैंड |
| हेनरिक क्लासेन (SA) | 13 | ऑस्ट्रेलिया |
| जेवियर मार्शल (WI) | 13 | कनाडा |
| रोहित शर्मा (IND) | 12 | श्रीलंका |
| क्रिस गेल (WI) | 12 | इंग्लैंड |
| जोसेफ बटलर (ENG) | 12 | वेस्टइंडीज |
| मुहम्मद वसीम (UAE) | 12 | पी.एन.जी. |
| सनथ जयसूर्या (SL) | 11 | पाकिस्तान |
| शाहिद अफरीदी (PAK) | 11 | श्रीलंका |
| दिनेश रामदीन (WI) | 11 | बांग्लादेश |
| मार्टिन गप्टिल (NZ) | 11 | वेस्टइंडीज |
| एबी डी विलियर्स (SA) | 11 | भारत |
| क्विंटन डी कॉक (SA) | 11 | ऑस्ट्रेलिया |
| मार्कस स्टोइनिस (AUS) | 11 | न्यूज़ीलैंड |
| मार्टिन गप्टिल (NZ) | 11 | दक्षिण अफ्रीका |
| क्रिस गेल (WI) | 11 | यू.ए.ई. |
| आसिफ खान (UAE) | 11 | नेपाल |
| फखर ज़मान (PAK) | 11 | न्यूज़ीलैंड |
| हेनरी मंसी (SCO) | 11 | नीदरलैंड्स |
| हैरी ब्रूक (ENG) | 11 | न्यूज़ीलैंड |
| महेंद्र सिंह धोनी (IND) | 10 | श्रीलंका |
note: data take from https://www.espncricinfo.com/records/most-sixes-in-an-innings-283127
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025