महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजों का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। जब से महिला क्रिकेटरों ने विश्व की अलग-अलग लीग में खेलना शुरू किया है, तब से हर एक बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट बढ़ती जा रही है। कई महिला क्रिकेटरों ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े स्कोर भी बनाए हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400+ टीम टोटल बनाने वाली टीमों के बारे में।
महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400+ बनाने वाली टीम
न्यूजीलैंड महिला टीम: 4
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: 2
भारतीय महिला टीम: 1
महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार 400 का आंकड़ा पार किया है। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम टोटल भी न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 491 रन आयरलैंड की महिला टीम के खिलाफ डबलिन क्रिकेट मैदान में 8 जून 2018 को बनाया था।
महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम टोटल
| स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | तारीख |
| 491 | न्यूज़ीलैंड महिला | आयरलैंड महिला | 8 जून 2018 |
| 455 | न्यूज़ीलैंड महिला | पाकिस्तान महिला | 29 जन 1997 |
| 440 | न्यूज़ीलैंड महिला | आयरलैंड महिला | 13 जून 2018 |
| 435 | भारत महिला | आयरलैंड महिला | 15 जन 2025 |
| 418 | न्यूज़ीलैंड महिला | आयरलैंड महिला | 10 जून 2018 |
| 412 | ऑस्ट्रेलिया महिला | भारत महिला | 20 सितंबर 2025 |
| 412 | ऑस्ट्रेलिया महिला | डेनमार्क महिला | 16 दिसंबर 1997 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025