महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में वनडे फॉर्मेट में भी बहुत बड़े-बड़े टोटल बनते हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में कई बार टीमों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। आइए हम महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में बने कुछ सबसे बड़े टीम स्कोर के बारे में देखते हैं।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: सबसे बड़े स्कोर पर एक नजर
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने कई बार 300 से अधिक रन बनाए हैं। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में टॉप टीम स्कोर की सूची।
स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | मैच तिथि |
412 | ऑस्ट्रेलिया महिला | डेनमार्क महिला | 16 Dec 1997 |
377 | इंग्लैंड महिला | पाकिस्तान महिला | 27 Jun 2017 |
376 | इंग्लैंड महिला | पाकिस्तान महिला | 12 Dec 1997 |
373 | न्यूज़ीलैंड महिला | पाकिस्तान महिला | 19 Mar 2009 |
373 | इंग्लैंड महिला | दक्षिण अफ्रीका महिला | 5 Jul 2017 |
368 | वेस्टइंडीज महिला | श्रीलंका महिला | 3 Feb 2013 |
356 | ऑस्ट्रेलिया महिला | इंग्लैंड महिला | 3 Apr 2022 |
324 | इंग्लैंड महिला | आयरलैंड महिला | 16 Dec 1997 |
321 | न्यूज़ीलैंड महिला | दक्षिण अफ्रीका महिला | 1 Feb 2013 |
317 | भारत महिला | वेस्टइंडीज महिला | 12 Mar 2022 |
310 | ऑस्ट्रेलिया महिला | इंग्लैंड महिला | 5 Mar 2022 |
305 | ऑस्ट्रेलिया महिला | वेस्टइंडीज महिला | 30 Mar 2022 |
305 | दक्षिण अफ्रीका महिला | इंग्लैंड महिला | 5 Jul 2017 |
301 | इंग्लैंड महिला | डेनमार्क महिला | 14 Dec 1997 |
हर एक टीम के बड़े टोटल

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 412 रन बनाकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क ने 155 गेंदों में 229 रन बनाकर इतिहास रच दिया था।

इंग्लैंड की महिला टीम: इंग्लैंड की महिला टीम ने कई बार 300 से अधिक स्कोर बनाए हैं। इंग्लैंड की महिला टीम का सबसे बड़ा टीम स्कोर 377 रन पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ 27 जून 2017 को बनाया था। उस मैच में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नेट जेवियर ब्रंट ने 92 गेंदों में 137 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की महिला टीम: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा टीम टोटल 373 रन पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ 19 मार्च 2009 को बनाया था। उस मैच में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने 105 गेंदों में 168 रन बनाए थे।

भारतीय महिला टीम: भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की महिला टीम के खिलाफ 372 रन 12 मार्च 2022 को बनाए थे। उस मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों में 123 रन बनाए थे और हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों में 109 रन बनाए थे।
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे कम टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - सितम्बर 22, 2025
- हर्षा भोगले ने शुभमन गिल को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया - सितम्बर 21, 2025