महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट होता है। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों द्वारा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाता है। महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में बहुत बड़े-बड़े टीम टोटल बनते हैं और कई बार बहुत बड़े-बड़े रन चेज़ भी सफलतापूर्वक किए जाते हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे सफलतापूर्वक किया गया सबसे बड़े रनों के टोटल के बारे में।
भारतीय महिला टीम 341 रन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज़ भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 30 अक्टूबर 2025 को डी पाटील क्रिकेट स्टेडियम में 341 रनों का पीछा किया था। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 134 गेंदों में 127* रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 331 रन

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम स्टेडियम में 12 अक्टूबर 2025 में 331 रनों का पीछा किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हेली ने 107 गेंद में 3 छक्के और 21 चौके लगाकर 142 रन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के कप्तान एलिसा हेली ने इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 278 रन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 19 मार्च 2022 को ऑकलैंड में भारतीय महिला टीम के खिलाफ 278 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 97 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था।
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 275 रन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 275 रनों का पीछा भारतीय टीम के खिलाफ 27 मार्च 2022 को क्राइस्टचर्च के मैदान में किया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ड्ट ने 79 गेंदों में 80 रन और मिग्नॉन डु प्रीज़ ने 63 गेंदों में 52 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 272 रन

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 272 रनों का पीछा साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 22 मार्च 2022 को किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 130 गेंदों में 135 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 258 रन

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ 29 जून 2017 को ब्रिस्टल में 258 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इस मैच में श्रीलंका की महिला क्रिकेटर चमारी अटापट्टू ने 143 गेंदों में 22 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 178 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग ने 135 गेंदों में 152 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 252 रन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ 9 अक्टूबर 2025 को 252 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर रिचा घोष ने 94 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर नादिन डे किलक ने 54 गेंद में 84* रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया था।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 248 रन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 22 अक्टूबर 2025 को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 248 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर गार्डनर ने 104 रन और एनाबेल सथरलेंड ने 10 ओवर में तीन विकेट चटकाए थे और 112 गेंद में 98 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था।
श्रीलंका की महिला टीम ने 239 रन

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 1 फरवरी 2013 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 239 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया था। इस मैच में श्रीलंका की महिला क्रिकेटर ईशानी लोकसुरियाज ने 41 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के टॉप रन चेज़ रिकॉर्ड्स
| रन चेज़ | टीम | विपक्षी टीम | तारीख |
| 341 | भारतीय महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया महिला टीम | 30 अक्टूबर 2025 |
| 331 | ऑस्ट्रेलिया महिला टीम | भारतीय महिला टीम | 12 अक्टूबर 2025 |
| 278 | ऑस्ट्रेलिया महिला टीम | भारतीय महिला टीम | 19 मार्च 2022 |
| 275 | साउथ अफ्रीका की महिला टीम | भारतीय महिला टीम | 27 मार्च 2022 |
| 272 | ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम | साउथ अफ्रीका की महिला टीम | 22 मार्च 2022 |
| 258 | ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम | श्रीलंका की महिला टीम | 29 जून 2017 |
| 252 | साउथ अफ्रीका की महिला टीम | भारतीय महिला टीम | 9 अक्टूबर 2025 |
| 248 | ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम | इंग्लैंड की महिला टीम | 22 अक्टूबर 2025 |
| 239 | श्रीलंका की महिला टीम | इंग्लैंड की महिला टीम | 1 फरवरी 2013 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025