महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में गेंदबाजों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। महिला विश्व कप में सफल रन चेज़ की बात करें तो एक भी बार 300+ का टारगेट का पीछा सफलतापूर्वक नहीं हुआ है। इसलिए महिला विश्व कप में गेंदबाजों की भूमिका सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप महिला क्रिकेटरों की सूची
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर मारिज़ैन कप्प के नाम है। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर मारिज़ैन कप्प ने महिला वनडे विश्व कप में 30 मैचों में 44 विकेट चटकाए थे। भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने अपने महिला क्रिकेट विश्व कप के करियर में 34 मैच में 43 विकेट चटकाए थे।
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | विकेट्स |
| 1 | मारिज़ैन कप्प (SA) | 31 | 44 |
| 2 | झूलन गोस्वामी (IND) | 34 | 43 |
| 3 | लिन फुल्स्टन (AUS) | 20 | 39 |
| 4 | मेगन शुट्ट (AUS) | 28 | 39 |
| 5 | कैरोल हॉजेस (ENG) | 24 | 37 |
| 6 | सोफी एक्लेस्टोन (ENG) | 16 | 37 |
| 7 | दीप्ति शर्मा (IND) | 23 | 36 |
| 8 | क्लेयर टेलर (ENG) | 26 | 36 |
| 9 | शबनिम इस्माइल (SA) | 25 | 36 |
| 10 | ली ताहुहू | 24 | 36 |
| 11 | आन्या श्रुबसोल (ENG) | 23 | 34 |
| 12 | कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक (AUS) | 25 | 33 |
| 13 | शेरोन ट्रेड्रिया (AUS) | 28 | 32 |
| 14 | डायना एडुल्जी (IND) | 22 | 31 |
| 15 | एलिस पेरी (AUS) | 31 | 31 |
Latest posts by Pankaj Chavda (see all)
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025