क्रिकेट जगत में एशिया कप भी एक बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। हर सीजन में एशिया कप में कोई न कोई बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है। तो आइए देखते हैं कि एशिया कप के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के बारे में।
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के नाम है। सनथ जयसूर्या ने 2008 के एशिया कप में 378 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 2012 के एशिया कप में 357 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की टीम के लिए एशिया कप के एक सीजन में 316 रन 2004 के एशिया कप में शोएब मलिक ने बनाए थे, जो पाकिस्तान की टीम के लिए इस टूर्नामेंट में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं।
| वर्ष | खिलाड़ी | टीम | रन |
| 1984 | सुरिंदर खन्ना | भारत | 107 |
| 1986 | अर्जुन रणतुंगा | श्रीलंका | 105 |
| 1988 | इजाज अहमद | पाकिस्तान | 192 |
| 1990–91 | अर्जुन रणतुंगा | श्रीलंका | 166 |
| 1995 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 205 |
| 1997 | अर्जुन रणतुंगा | श्रीलंका | 272 |
| 2000 | यूसुफ योहाना | पाकिस्तान | 295 |
| 2004 | शोएब मलिक | पाकिस्तान | 316 |
| 2008 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 378 |
| 2010 | शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 265 |
| 2012 | विराट कोहली | भारत | 357 |
| 2014 | लाहिरु थिरिमाने | श्रीलंका | 279 |
| 2016 (T20) | सब्बीर रहमान | बांग्लादेश | 176 |
| 2018 | शिखर धवन | भारत | 342 |
| 2022 (T20) | मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 281 |
| 2023 | शुभमन गिल | भारत | 302 |
| 2025 (T20) | अभिषेक शर्मा | भारत | 314 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025