टी20 फॉर्मेट में एशिया कप 2016 में पहली बार खेला गया था, बाद में 2022 और 2025 में खेला गया है। जब से क्रिकेट जगत में हर एक देश में टी20 लीग खेलना शुरू हुआ है, तब से हर एक बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट बढ़ती जा रही है। टी20 लीग हो या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट, हर एक बल्लेबाज अब तेज खेलना पसंद करता है। तो आइए देखते हैं कि टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची और रिकॉर्ड्स के बारे में।
टी20 एशिया कप में तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची
| खिलाड़ी | टीम | गेंदें | विपक्षी टीम | वर्ष |
| अजमतुल्लाह ओमरजई | अफगानिस्तान | 20 | हांगकांग | 2025 |
| मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | 20 | श्रीलंका | 2025 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 22 | हांगकांग | 2022 |
| रहमानुल्लाह गुरबाज | अफगानिस्तान | 22 | श्रीलंका | 2022 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 24 | पाकिस्तान | 2025 |
| बाबर हयात | हांगकांग | 24 | ओमान | 2016 |
| अदनान इलियास | ओमान | 24 | अफगानिस्तान | 2016 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 25 | बांग्लादेश | 2025 |
| पथुम निशंका | श्रीलंका | 25 | भारत | 2025 |
| कुशल परेरा | श्रीलंका | 25 | भारत | 2025 |
अजमतुल्लाह ओमरजई vs हांगकांग

टी20 फॉर्मेट एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के क्रिकेटर अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी के नाम है। अजमतुल्लाह ओमरजई ने एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हांगकांग के खिलाफ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। इस मैच में ओमरजई ने 21 गेंदों में 53 रन बनाए थे।
मोहम्मद नबी vs श्रीलंका

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई के नाम है। मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 20 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। इस मैच में मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों में 60 रन बनाए थे।
सूर्यकुमार यादव vs हांगकांग

टी20 फॉर्मेट एशिया कप में भारतीय टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने बनाया है। सूर्यकुमार यादव ने 31 अगस्त 2022 को हांगकांग के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68* रन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बनाए थे।
रहमानुल्लाह गुरबाज vs श्रीलंका

अफगानिस्तान के क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। इस मैच में गुरबाज ने 45 गेंदों में 84 रन शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 3 सितंबर 2022 को बनाए थे।
अभिषेक शर्मा vs पाकिस्तान

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट एशिया कप में 24 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर 2022 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बारे में 39 गेंदों में 74 रन बनाए थे। यह मुकाबला भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था।
- बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड - दिसम्बर 15, 2025
- बिग बैश लीग(BBL) के सबसे बड़े टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 14, 2025
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 12, 2025