इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जब कोई क्रिकेटर लगातार शानदार प्रदर्शन करता है, तब उसे आईसीसी रेटिंग पॉइंट्स दिए जाते हैं। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में पॉइंट्स दिए जाते हैं। भारतीय महिला क्रिकेटर भी बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करती हैं, तो उन्हें भी शानदार बैटिंग रेटिंग पॉइंट्स मिलते हैं। तो आइए देखते हैं कि भारतीय महिला क्रिकेटरों के ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी20 बल्लेबाजी रेटिंग पॉइंट्स के बारे में।
भारतीय महिला क्रिकेटरों का ऑल टाइम वनडे बैटिंग रैंकिंग पॉइंट्स
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिताली राज को मिला है। भारतीय बल्लेबाज मिताली राज को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में 880 पॉइंट्स मिले हैं। इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना दूसरे पायदान पर हैं और हरमनप्रीत कौर तीसरे पायदान पर हैं।
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | सर्वाधिक वनडे बल्लेबाजी रेटिंग पॉइंट्स |
| 1 | मिताली राज | 880 |
| 2 | स्मृति मंधाना | 818 |
| 3 | हरमनप्रीत कौर | 732 |
| 4 | पूनम राउत | 639 |
| 5 | दीप्ति शर्मा | 630 |
ऑल टाइम T20 बैटिंग रैंकिंग पॉइंट्स
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर आईसीसी T20 बैटिंग रैंकिंग पर सबसे ज्यादा पॉइंट शैफाली वर्मा को मिला है। शैफाली वर्मा को 2021 में आईसीसी T20 बैटिंग रैंकिंग पर 776 पॉइंट मिले थे। इस सूची में स्मृति मंधाना 771 पॉइंट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग पर मिताली राज तीसरे पायदान पर नजर आती हैं।
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | सर्वाधिक T20I बल्लेबाजी रेटिंग पॉइंट्स |
| 1 | शैफाली वर्मा | 776 |
| 2 | स्मृति मंधाना | 771 |
| 3 | मिताली राज | 763 |
| 4 | जेमिमा रोड्रिग्स | 755 |
| 5 | हरमनप्रीत कौर | 720 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025