महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक (शून्य) का रिकॉर्ड किसके नाम? पूरी सूची

Pankaj Chavda

अक्टूबर 3, 2025

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 से हुई थी। तब से हर एक महिला क्रिकेटर कुछ अच्छे रिकॉर्ड बनाती हैं, तो कुछ खिलाड़ियों का नाम शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज होता है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में कई बार महिला क्रिकेटर बिना खाता खोले ही आउट हो जाती हैं। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा डक बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक बनाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक बनाने का खराब कीर्तिमान डेनमार्क की महिला क्रिकेटर एस. नीलसन के नाम है। डेनमार्क की इस महिला क्रिकेटर ने अपने करियर में विश्व कप में 6 बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर लोपमुद्रा भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है। इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने भी अपने महिला विश्व कप में पांच डक बनाए हैं।

खिलाड़ी का नाममैचपारीशून्य (डक)
एस नीलसन (डेनमार्क)13116
आई शूफ (नीदरलैंड)885
उदेशिका प्रबोधनी (श्रीलंका)13115
लोपमुद्रा भट्टाचार्य (भारत)15125
डीएस क्रिश्चियनसेन (डेनमार्क)13135
काइशा ए नाइट (वेस्टइंडीज)17165
सीआर सेनविरत्ना (श्रीलंका)17175
सी ग्रेवर्स (नीदरलैंड)774
सीएम ओ’लेरी (आयरलैंड)774
टी वान डर गुन (नीदरलैंड)774
एसआई गालेगेदारा (श्रीलंका)884
जेएम कोर्ट (इंग्लैंड/डब्ल्यूई/डब्ल्यूआई)1294
नाहिदा अख्तर (बांग्लादेश)12104
ई डिवाइन (आयरलैंड)16164
पीजे ते बेस्ट (नीदरलैंड)18184
एलई कौशल्या (श्रीलंका)22224
एमएम लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)22224
एसजे टेलर (इंग्लैंड-वी)22224
एई सैटरथवेट (न्यूजीलैंड)25234
अंजुम चोपड़ा (भारत)26244
एम डु प्रीज़ (दक्षिण अफ्रीका)26244
डीजेएस डॉटिन (वेस्टइंडीज)29284

Share With

Leave a Comment