महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हर टीम की महिला क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन करती हैं। कुछ महिला क्रिकेटर अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाती हैं। वैसे ही भारतीय महिला क्रिकेटरों द्वारा भी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया जाता है। तो आइए देखते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं?
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 1321 रन बनाए हैं।

मिताली राज ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 38 मैचों में 47.70 की औसत और 67.67 की स्ट्राइक रेट से 1321 रन बनाए हैं। मिताली राज ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 2 शतक और 11 अर्धशतक भी बनाए हैं। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिताली राज ने 2000 से 2022 तक महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला है। इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर दूसरे पायदान पर नजर आती हैं।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: टॉप भारतीय महिला बल्लेबाजों की सूची
| महिला क्रिकेटर | मैच | पारियां | रन |
| मिताली राज | 38 | 36 | 1321 |
| हरमनप्रीत कौर | 35 | 30 | 1136 |
| स्मृति मंधाना | 25 | 25 | 993 |
| अंजुम चोपड़ा | 26 | 24 | 619 |
| अंजू जैन | 24 | 24 | 570 |
| दीप्ति शर्मा | 23 | 20 | 493 |
| पूनम रावत | 14 | 14 | 466 |
| चंद्रकांता कॉल | 19 | 18 | 447 |
| ऋचा घोष | 15 | 15 | 316 |
| प्रतिका रावल | 7 | 6 | 308 |
| जेमिमा रोड्रिग्स | 8 | 7 | 292 |
| झूलन गोस्वामी | 34 | 21 | 275 |
इस सूची में भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम रावत भी नजर आती हैं। उन्होंने 2009 से 2017 तक महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला है। पूनम रावत ने 2017 की महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में 86 रन बनाए थे।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025