महिला वनडे इंटरनेशनल(ODI) क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन से महिला क्रिकेट को विश्व जगत में नाम कमाया है। वनडे फॉर्मेट में महिला क्रिकेटरों ने अपने रनों से न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों की नजर भी महिला क्रिकेट की ओर खींची है। तो आइए देखते हैं उन महिला क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
स्मृति मंधाना (IND)

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम है। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 के साल में 22 मैचों में 1362 रन बनाए हैं। 2025 के साल में स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक भी बनाए हैं।
प्रतीका रावल (IND)

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 के कैलेंडर वर्ष में भारतीय महिला क्रिकेट और प्रतिका रावल ने 21 मैचों में 976 रन बनाए हैं। 2025 के साल में प्रतीक रावल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक भी बनाए हैं।
बेलिंडा क्लार्क (AUS)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1997 के साल में 16 मैचों में 970 रन बनाए हैं। 1997 के साल में बेलिंडा क्लार्क ने व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 229* रन बनाया था। बेलिंडा क्लार्क ने 1997 के कैलेंडर वर्ष में तीन शतक भी बनाए थे।
लौरा वोल्वार्ट (SA)

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ट ने 2025 के कैलेंडर वर्ष में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 मैचों में 919 रन बनाए थे। 2025 के साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ट ने 3 शतक भी बनाया था।
महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची
| खिलाड़ी का नाम | वर्ष | मैच | रन | शतक |
| स्मृति मंधाना (भारत) | 2025 | 23 | 1362 | 5 |
| प्रतिका रावल (भारत) | 2025 | 21 | 976 | 2 |
| बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 1997 | 16 | 970 | 3 |
| लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका) | 2025 | 18 | 919 | 3 |
| लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका) | 2022 | 18 | 882 | 1 |
| डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड) | 1997 | 16 | 880 | 2 |
| ताजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका) | 2025 | 18 | 873 | 5 |
| एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) | 2016 | 15 | 853 | 3 |
| बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 2000 | 16 | 842 | 2 |
| नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) | 2022 | 17 | 833 | 2 |
| सारा टेलर (इंग्लैंड) | 2005 | 20 | 807 | 2 |
| दीप्ति शर्मा (भारत) | 2017 | 20 | 787 | 1 |
| मिताली राज (भारत) | 2017 | 19 | 783 | 2 |
| मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 2016 | 15 | 761 | 2 |
| हरमनप्रीत कौर (भारत) | 2022 | 16 | 754 | 2 |
| स्मृति मंधाना (भारत) | 2023 | 21 | 747 | 1 |
- बिग बैश लीग में सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों का पूरा रिकॉर्ड - दिसम्बर 15, 2025
- बिग बैश लीग(BBL) के सबसे बड़े टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 14, 2025
- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का सफल रन चेज़ और रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 12, 2025