महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली क्रिकेटरों की सूची

Pankaj Chavda

अक्टूबर 9, 2025

महिला क्रिकेट में हर दिन जबरदस्त प्रगति देखने को मिलती है। आज महिला क्रिकेट में नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं और महिला क्रिकेटर भी रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में पीछे नहीं हैं। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और यह उपलब्धि जब कम पारियों में बनती है, तब यह एक बड़ा रिकॉर्ड बन जाता है। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन

fastest 1000 runs in women's odi

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला बल्लेबाज प्रतीक रावल और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिंडसे रीलर के नाम संयुक्त है। दोनों ही महिला क्रिकेटरों ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया था।

रैंकखिलाड़ीटीमपारियां
1लिंडसे रीलरऑस्ट्रेलिया23
1 प्रतीका रावलभारत23
2मेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया25
2निकोल बोल्टनऑस्ट्रेलिया25
4बेलिंडा क्लार्कऑस्ट्रेलिया27
4लौरा वोल्वार्ड्टदक्षिण अफ्रीका27
6स्टेफनी टेलरवेस्टइंडीज28
7चार्लोट एडवर्ड्सइंग्लैंड29
7मिताली राजभारत29
7सारा टेलरइंग्लैंड29
7दीप्ति शर्माभारत29
7फोएबे लिचफील्डऑस्ट्रेलिया29
12जेनेट ब्रिटिनइंग्लैंड30
12लिसा कीटलीऑस्ट्रेलिया30
12जया शर्माभारत30
12हरमनप्रीत कौरभारत30
12बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया30
17नेट स्किवर-ब्रंटइंग्लैंड31
18चमारी अटापट्टूश्रीलंका32
18टैमी ब्यूमोंटइंग्लैंड32
20डेनिस एनेट्सऑस्ट्रेलिया33
20स्मृति मंधानाभारत33

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का दबदबा

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिंडसे रीलर के नाम है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिंडसे रीलर ने 23 पारियों में 1000 रन बना दिए थे। इस सूची में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर नजर आती हैं, यह साफ-साफ जाहिर होता है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों का दबदबा नजर आता है।

भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम की ओर से इस सूची में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड प्रतीका रावल के नाम है। प्रतीका रावल ने 23 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया था।

Share With

Leave a Comment