महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हर दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड टूटते रहते हैं। महिला क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से वनडे क्रिकेट में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन बनाना हर महिला क्रिकेटर की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जब यह रिकॉर्ड बहुत कम पारियों में बनता है, तब यह एक कीर्तिमान माना जाता है। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों के बारे में।
स्मृति मंधाना – IND

महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम है। स्मृति मंधाना ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 112 पारियों में 5000 रन बनाए हैं।
लौरा वोल्वार्ट – SA

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ट ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 118 मैचों में 117 पारियों में 5000 रन बना दिए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम के लिए सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर लौरा वोल्वार्ट हैं।
स्टेफनी टेलर – WI

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर स्टेफनी टेलर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 129 पारियों में 5000 रन बना दिए थे। स्टेफनी टेलर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 133 मैच खेलने पड़े थे।
सूजी बेट्स – NZ

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन बनाने के लिए 136 पारियां खेली थीं। सूजी बेट्स ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 142 मैचों में 5000 रन बना दिए थे। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए 5000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स हैं।
मिताली राज – IND

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 144 पारियों में 5000 रन बनाए थे। मिताली राज ने 5000 रन बनाने के लिए 157 मैच खेले थे।
चार्लोट एडवर्ड्स – ENG

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स ने महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 167 मैचों में 156 पारियों में 5000 रन बना दिए थे। इंग्लैंड की टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स हैं।
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाली खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | पारियां | मैच |
| स्मृति मंधाना | भारत | 112 | 112 |
| लौरा वोल्वार्ट | साउथ अफ्रीका | 117 | 118 |
| स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज | 129 | 133 |
| सूजी बेट्स | न्यूज़ीलैंड | 136 | 142 |
| मिताली राज | भारत | 144 | 157 |
| चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 156 | 167 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025