महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनते हैं। महिला क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। विश्व कप जैसी प्रेशर वाली टूर्नामेंट में भी महिला बल्लेबाजों ने तेज खेलना जारी रखा है। तो आइए ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
सबसे तेज 50 रन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन के नाम है। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन ने 3 फरवरी 2013 को मुंबई में श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने 2017 में पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक बना दिया था।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | गेंदें | विरोधी टीम | मैदान | वर्ष |
| डिएंड्रा डॉटिन (WI) | 20 | श्रीलंका | एमआईजी क्लब ग्राउंड, मुंबई | 3 फरवरी 2013 |
| क्लो ट्रायन (SA) | 25 | इंग्लैंड | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल | 5 जुलाई 2017 |
| निलाक्षी डी सिल्वा (SL) | 26 | न्यूजीलैंड | आर प्रेमदासा, कोलंबो | 14 अक्टूबर 2025 |
| सोफी डिवाइन (NZ) | 27 | पाकिस्तान | काउंटी ग्राउंड, टॉनटन | 8 जुलाई 2017 |
| रेचेल प्रीस्ट (NZ) | 29 | वेस्टइंडीज | काउंटी ग्राउंड, टॉनटन | 6 जुलाई 2017 |
| एशानी कौशल्या (SL) | 30 | भारत | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 5 फरवरी 2013 |
- डिएंड्रा डोटिन ने इस मैच में 22 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए थे।
- क्लो ट्रायन ने इस मैच में 26 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए थे।
- सोफी डिवाइन ने इस मैच में 41 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए थे।
- रेचेल प्रीस्ट ने इस मैच में 55 गेंदों में 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए थे।
- एशानी कौशल्या ने इस मैच में 31 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए थे।
- निलाक्षी डी सिल्वा ने इस मैच में 28 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए थे।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025