अबू धाबी टी10 लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची

Pankaj Chavda

नवम्बर 21, 2025

अबू धाबी टी10 लीग क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाती है। इस लीग में बल्लेबाजों को कम गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करनी होती है, इसलिए हर एक बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करता है। कई बल्लेबाजों ने इस लीग में एक पारी में बहुत छक्के लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। तो आइए देखते हैं कि अबू धाबी टी10 लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

निकोलस पूरन 12 छक्के

nicholas pooran अबू टी10 एक पारी छक्के बल्लेबाजों

अबू धाबी टी10 लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड नॉर्दर्न वॉरियर्स के क्रिकेटर निकोलस पूरन के नाम है। निकोलस पूरन ने बंगाल टाइगर्स के खिलाफ अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में 31 जनवरी 2021 को एक पारी में 12 छक्के लगाकर 89 रन बनाए थे। अबू धाबी टी10 लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में निकोलस पूरन का नाम दो बार शीर्ष पर है। निकोलस पूरन ने एक बार 12 छक्के और दूसरी बार 10 छक्के लगाए थे।


टीम डेविड 12 छक्के

tim david 98 run

टीम डेविड ने अबू धाबी टी10 लीग 2025 के फाइनल में एस्पिन स्टैलियंस की टीम के खिलाफ 30 नवंबर 2025 को 12 छक्के लगाए थे। यूएई बुल्स के क्रिकेटर टीम डेविड ने 2025 के फाइनल में 30 गेंदों में 98* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता था।


अबू धाबी टी10 लीग: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची

छक्के  खिलाड़ी  खिलाड़ी की टीम  विरोधी टीम  मैदान  तारीख  
12  निकोलस पूरन  नॉर्दर्न वॉरियर्स  बांग्ला टाइगर्स  अबू धाबी  31 जनवरी 2021  
12 टीम डेविडयूएई बुल्सएस्पिन स्टैलियंसअबू धाबी  30 नवम्बर 2025
10  निकोलस पूरन  नॉर्दर्न वॉरियर्स  पंजाबी लीजेंड्स  शारजाह  23 नवम्बर 2018  
10  शरफेन रदरफोर्ड  नॉर्दर्न वॉरियर्स  यूपी नवाब्स  अबू धाबी  24 नवम्बर 2024  
9  रोवमैन पॉवेल  नॉर्दर्न वॉरियर्स  पक्थून्स  शारजाह  1 दिसम्बर 2018  
9  क्रिस लिन  मराठा अरबियन्स  दिल्ली बुल्स  अबू धाबी  21 नवम्बर 2019  
9  क्रिस गेल  टीम अबू धाबी  मराठा अरबियन्स  अबू धाबी  3 फरवरी 2021  
9  मोईन अली  नॉर्दर्न वॉरियर्स  टीम अबू धाबी  अबू धाबी  27 नवम्बर 2021  
9  रोवमैन पॉवेल  नॉर्दर्न वॉरियर्स  बांग्ला टाइगर्स  अबू धाबी  27 नवम्बर 2022  
9  टॉम बैंटन  दिल्ली बुल्स  टीम अबू धाबी  अबू धाबी  1 दिसम्बर 2024  
8  मोहम्मद शहजाद  राजपूत्स  सिंधीस  शारजाह  21 नवम्बर 2018  
8  जॉनी बेयरस्टो  केरल नाइट्स  बंगाल टाइगर्स  शारजाह  30 नवम्बर 2018  
8  एलेक्स हेल्स  मराठा अरबियन्स  बंगाल टाइगर्स  शारजाह  1 दिसम्बर 2018  
8  लियाम लिविंगस्टोन  टीम अबू धाबी  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  20 नवम्बर 2021  
8  निकोलस पूरन  डेक्कन ग्लैडिएटर्स  टीम अबू धाबी  अबू धाबी  23 नवम्बर 2022  
8  इफ्तिखार अहमद  बांग्ला टाइगर्स  दिल्ली बुल्स  अबू धाबी  29 नवम्बर 2022  
8  टॉम कोहलर-कैडमोर  डेक्कन ग्लैडिएटर्स  नॉर्दर्न वॉरियर्स  अबू धाबी  5 दिसम्बर 2023  

Share With

Leave a Comment