ACA-VDCA स्टेडियम विशाखापट्टनम: टेस्ट, वनडे, टी20 और महिला क्रिकेट के रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

June 16, 2025

ACA-VDCA स्टेडियम - thumbnail

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में डॉ. वाय.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम स्थित है। विशाखापट्टनम में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 2003 में हुआ था। स्टेडियम की बैठक क्षमता 27,500 है। ACA-VDCA स्टेडियम का पूरा नाम Andra cricket stadium (ACA) और Visakhapatnam district cricket Association (VDCA) है। इस स्टेडियम को वाइजैग क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।

aca vdca stadium

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम का मालिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्र प्रदेश है। इस स्टेडियम का ऑपरेटर आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन है। इस स्टेडियम की बाउंड्री की दूरी 65 से 75 मीटर है।

टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 17-21 नवंबर 2016 में खेला गया था। इस स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 502 रन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर 2019 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 158 रन इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 17 नवंबर 2016 में बनाया था।

Mayank & jaiswal's test double century

वाइजैग क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर 2019 में बनाया था। इस मैदान में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध 2 फरवरी 2024 में अपना टेस्ट क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ दिया था। जायसवाल ने इस मैच में 209 रन बनाए थे। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में जसप्रीत बुमराह ने 9/91 श्रेष्ठ बोलिंग का प्रदर्शन किया था।

वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अप्रैल 2005 में खेला गया था। इस मैदान में वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 387 रन भारतीय टीम ने प्रेसिडेंट के खिलाफ 18 दिसंबर 2019 में बनाया था। इस मैदान में वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 79 रनों में न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय टीम के विरुद्ध 29 अक्टूबर 2016 में ऑल आउट हो गई थी।

MS dhoni & rohit sharma's ODI century

डॉ. वाय.एस. राजशेखर ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने 159 रन वेस्टइंडीज के विरुद्ध 18 दिसंबर 2019 में बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट का अपना पहला शतक पाकिस्तान के विरुद्ध 5 अप्रैल 2005 में बनाया था। विशाखापट्टनम के वाइजैग क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली के नाम तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शतक हैं। इस मैदान में वनडे क्रिकेट में सबसे श्रेष्ठ बोलिंग फिगर 5/18 अमित मिश्रा के नाम है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिकॉर्ड

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका और भारत के बीच 14 फरवरी 2016 में खेला गया था। इस मैदान में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 209 रन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 नवंबर 2023 में बनाया था। इस मैदान में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे कम टीम टोटल 82 रन श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ 14 फरवरी 2016 में बनाया था।

Josh inglish t20I century at ACA-VDCA स्टेडियम

विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिश के नाम है। उसने भारतीय टीम के विरुद्ध 23 नवंबर 2023 में शतक जड़ा था। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ बोलिंग प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन ने 4/8 श्रीलंका के विरुद्ध 14 फरवरी 2016 में किया था।

महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में महिला टीम का पहला वनडे क्रिकेट का मैच इंग्लैंड महिला और भारतीय महिला के बीच 24 फरवरी 2010 में खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 229 रन भारतीय महिला ने श्रीलंका महिला के विरुद्ध 23 जनवरी 2024 में बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 76 रन श्रीलंका महिला ने भारतीय महिला टीम के विरुद्ध 19 जनवरी 2024 में ऑल आउट हो गई थी।

mithali raj's ODI century at ACA-VDCA स्टेडियम

विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में महिला वनडे क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104* रन भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने श्रीलंका महिला टीम के विरुद्ध 23 जनवरी 2024 में बनाया था।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिकॉर्ड

डॉ. वाय.एस. राजशेखर ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया महिला और भारतीय महिला के बीच 18 मार्च 2012 में खेला गया था। इस मैदान में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 151 रन ऑस्ट्रेलिया महिला ने भारतीय महिला के विरुद्ध 21 मार्च 2012 में बनाया था। इस मैदान में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे कम टीम टोटल 85 रन में भारतीय महिला ऑस्ट्रेलिया महिला के खिलाफ 22 मार्च 2012 में ऑल आउट हो गई थी।

Share With

Leave a Comment