द एशेज़ क्रिकेट सीरीज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती है। द एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाती है। तो आइए देखते हैं कि अंतिम 5 एशेज क्रिकेट सीरीज़ के सभी मैचों के परिणाम के बारे में।

2015 एशेज़ (इंग्लैंड) – इंग्लैंड 3–2 से जीता
द एशेज़ क्रिकेट सीरीज़ 2015 में इंग्लैंड में खेली गई थी। यह सीरीज इंग्लैंड की टीम ने 3-2 से जीती थी। 2015 में इंग्लैंड के जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी से 460 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता था।
टेस्ट | मैदान | परिणाम |
पहला | कार्डिफ | इंग्लैंड 169 रन से जीता |
दूसरा | लॉर्ड्स | ऑस्ट्रेलिया 405 रन से जीता |
तीसरा | एजबेस्टन | इंग्लैंड 8 विकेट से जीता |
चौथा | ट्रेंट ब्रिज | इंग्लैंड पारी और 78 रन से जीता |
पाँचवाँ | द ओवल | ऑस्ट्रेलिया पारी और 46 रन से जीता |
2017–18 एशेज़ (ऑस्ट्रेलिया) – ऑस्ट्रेलिया 4–0 से जीता
द एशेज 2017-18 क्रिकेट सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी। यह क्रिकेट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4-0 से जीत ली थी। इस एशेज में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 137.40 की औसत से 687 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।
टेस्ट | मैदान | परिणाम |
पहला | ब्रिस्बेन | ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीता |
दूसरा | एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया 120 रन से जीता |
तीसरा | पर्थ | ऑस्ट्रेलिया पारी और 41 रन से जीता |
चौथा | मेलबर्न | ड्रॉ |
पाँचवाँ | सिडनी | ऑस्ट्रेलिया पारी और 123 रन से जीता |
2019 एशेज़ (इंग्लैंड) – सीरीज़ 2–2 से ड्रॉ
द एशेज़ 2019 की सीरीज़ इंग्लैंड में खेली गई थी। इस सीरीज का परिणाम 2-2 से ड्रॉ रहा था। लेकिन अंतिम बार यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीती थी, इसलिए यह सीरीज की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गई थी। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने 110.57 की औसत से 774 रन बनाए थे जिनमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।
टेस्ट | मैदान | परिणाम |
पहला | एजबेस्टन | ऑस्ट्रेलिया 251 रन से जीता |
दूसरा | लॉर्ड्स | ड्रॉ |
तीसरा | हेडिंग्ले | इंग्लैंड 1 विकेट से जीता |
चौथा | ओल्ड ट्रैफर्ड | ऑस्ट्रेलिया 185 रन से जीता |
पाँचवाँ | द ओवल | इंग्लैंड 135 रन से जीता |
2021–22 एशेज़ (ऑस्ट्रेलिया) – ऑस्ट्रेलिया 4–0 से जीता
द एशेज 2021-22 की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी। यह टेस्ट सीरीज़ भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4-0 से जीत ली थी। द एशेज 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने 357 रन बनाए थे जिनमें दो शतक शामिल थे।
टेस्ट | मैदान | परिणाम |
पहला | ब्रिस्बेन | ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता |
दूसरा | एडिलेड | ऑस्ट्रेलिया 275 रन से जीता |
तीसरा | मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया पारी और 14 रन से जीता |
चौथा | सिडनी | ड्रॉ |
पाँचवाँ | होबार्ट | ऑस्ट्रेलिया 146 रन से जीता |
2023 एशेज़ (इंग्लैंड) – सीरीज़ 2–2 से ड्रॉ
द एशेज़ 2023 में इंग्लैंड में खेली गई थी। इस श्रृंखला का परिणाम 2-2 से ड्रॉ रहा था। लेकिन अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीती थी, इसलिए इस बार भी ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास गई थी। इस सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 19 विकेट चटकाए थे और 79 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवार्ड जीता था।
टेस्ट | मैदान | परिणाम |
पहला | एजबेस्टन | ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट से जीता |
दूसरा | लॉर्ड्स | ऑस्ट्रेलिया 43 रन से जीता |
तीसरा | हेडिंग्ले | इंग्लैंड 3 विकेट से जीता |
चौथा | ओल्ड ट्रैफर्ड | ड्रॉ |
पाँचवाँ | द ओवल | इंग्लैंड 49 रन से जीता |
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक: जानें टॉप 5 रिकॉर्डधारी बल्लेबाज - अक्टूबर 10, 2025
- कॉलेप्स के बाद भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन - अक्टूबर 9, 2025