क्रिकेट जगत में एशिया कप भी एक बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। एशिया कप दो फॉर्मेट में खेला जाता है: वनडे और टी20। एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा और सबसे कम टीम टोटल बनाने वाली टीमों के बारे में देखते हैं।
मेन्स टी20 फॉर्मेट एशिया कप सबसे बड़ा टीम टोटल
टी20 फॉर्मेट एशिया कप में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। भारतीय टीम ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 सितंबर 2022 को 212 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 61 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए थे। यह मैच भारतीय टीम ने 101 रनों से जीता था।

एशिया कप के टॉप 5 सबसे बड़ा टीम टोटल
स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | तारीख |
212 | भारत | अफगानिस्तान | 8 Sep 2022 |
193 | पाकिस्तान | हांगकांग | 2 Sep 2022 |
192 | भारत | हांगकांग | 31 Aug 2022 |
188 | अफगानिस्तान | हांगकांग | 9 Sep 2025 |
188 | भारत | ओमान | 19 Sep 2025 |
मेन्स टी20 फॉर्मेट एशिया कप सबसे कम टीम टोटल
एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे कम टीम टोटल हॉन्ग कोंग की टीम ने बनाया है। हॉन्ग कोंग की टीम पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 2 सितंबर 2022 को 38 रनों में ऑल आउट हो गई थी। यह मुकाबला पाकिस्तान की टीम ने 155 रनों से जीता था।

टी20 फॉर्मेट एशिया कप के पांच सबसे कम टीम टोटल
स्कोर | टीम | विपक्षी टीम | तारीख |
38 | हांगकांग | पाकिस्तान | 2 Sep 2022 |
54 | यूएई | भारत | 3 Mar 2016 |
82 | यूएई | पाकिस्तान | 29 Feb 2016 |
83 | बांग्लादेश | भारत | 24 Feb 2016 |
87 | श्रीलंका | बांग्लादेश | 1 Sep 2022 |
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे कम टीम टोटल और रिकॉर्ड्स - सितम्बर 22, 2025
- हर्षा भोगले ने शुभमन गिल को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया - सितम्बर 21, 2025