बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम असम के गुवाहाटी में स्थित है। इस स्टेडियम को असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से भी पहचाना जाता है। इस स्टेडियम का आधिकारिक नाम डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 2012 में हुआ था।

असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की बैठक क्षमता 40,000 है। इस स्टेडियम का मालिक और संचालक असम क्रिकेट एसोसिएशन है। इस स्टेडियम की सीधी बाउंड्री 65-74 मीटर है और स्क्वायर बाउंड्री 67-68 मीटर है। असम के गुवाहाटी स्टेडियम में एक भी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला नहीं गया है।
टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 22-26 नवंबर 2025 को खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 489 रन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 22 नवंबर 2025 को बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 140 रन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर 2025 को बनाया था।

गुवाहाटी के इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 109 रन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर सेनुरन मुथुसामी ने भारतीय टीम के खिलाफ 22 नवंबर 2025 को बनाया था।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर 2018 को खेला गया था। इस स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 373 रन भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध 10 जनवरी 2023 को बनाया था। इस स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 306 रन श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 10 जनवरी 2023 में बनाया था।

असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 152* रन 21 अक्टूबर 2018 को बनाए थे। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम दो शतक हैं।
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 10 अक्टूबर 2017 को खेला गया था। इस स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 237 रन भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 2 अक्टूबर 2022 को बनाया था। इस स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे कम टीम टोटल 118 रन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 10 अक्टूबर 2017 को बनाया था।

असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर ऋतुराज गायकवाड़ के नाम है। ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 28 नवंबर 2023 को 123* रन बनाए थे। हालांकि उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाकर भारतीय टीम को यह मैच हरा दिया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच भारतीय महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच 30 सितंबर 2025 को खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 319 रन साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 29 अक्टूबर 2025 को बनाया था। इस मैदान में सबसे कम टीम टोटल 69 रन साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 3 अक्टूबर 2025 को बनाया था।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 169 रन साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर लौरा वुल्फार्ट ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 29 अक्टूबर 2025 को बनाया था।
महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली महिला टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 4 मार्च 2019 को खेला गया था। इस स्टेडियम में महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 160 रन इंग्लैंड की महिला टीम ने भारतीय वुमन टीम के खिलाफ 4 मार्च 2019 को बनाया था। इस स्टेडियम में महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे कम टीम टोटल 111 रन वेस्टइंडीज की महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम के विरुद्ध 7 मार्च 2019 को बनाया था।
🏏गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | प्रदर्शन |
| पहला टेस्ट मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 22-26 नवंबर 2025 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 201 रन vs साउथ अफ्रीका, 22 नवंबर 2025 |
| सबसे कम टीम टोटल | 140 रन vs साउथ अफ्रीका, 22 नवंबर 2025 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 58 रन (यशस्वी जयसवाल) vs साउथ अफ्रीका, 22 नवंबर 2025 |
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | प्रदर्शन |
| पहला वनडे इंटरनेशनल मैच | वेस्टइंडीज vs भारत, 21 अक्टूबर 2018 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 373 रन vs श्रीलंका, 10 जनवरी 2023 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 152* रन (रोहित शर्मा) vs वेस्टइंडीज, 21 अक्टूबर 2018 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | प्रदर्शन |
| पहला टी20 इंटरनेशनल मैच | भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 10 अक्टूबर 2017 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 237 रन vs साउथ अफ्रीका, 2 अक्टूबर 2022 |
| सबसे कम टीम टोटल | 118 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 10 अक्टूबर 2017 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 123* रन (ऋतुराज गायकवाड) vs ऑस्ट्रेलिया, 28 नवंबर 2023 |
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | प्रदर्शन |
| पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच | भारत महिला vs श्रीलंका महिला, 30 सितंबर 2025 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 269 रन vs श्रीलंका महिला, 30 सितंबर 2025 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 57 रन (अमनजोत कौर) vs श्रीलंका महिला, 30 सितंबर 2025 |
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | प्रदर्शन |
| पहला महिला टी20 इंटरनेशनल मैच | भारत महिला vs इंग्लैंड महिला, 4 मार्च 2019 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 119 रन vs इंग्लैंड महिला, 4 मार्च 2019 |
| सबसे कम टीम टोटल | 111 रन vs इंग्लैंड महिला, 7 मार्च 2019 |
| व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर | 58 रन (स्मृति मंधाना) vs इंग्लैंड महिला, 9 मार्च 2019 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025