बेसिन रिजर्व क्रिकेट स्टेडियम न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 1868 में हुआ था। इस ग्राउंड की बैठक क्षमता 11,600 है। इस ग्राउंड में क्रिकेट के अलावा रग्बी यूनियन और फुटबॉल खेला जाता है।

टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 24-27 जनवरी 1930 में खेला गया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 681 रन न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 14 फरवरी 2014 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 42 रन में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 मार्च 1946 में ऑल आउट हो गई थी।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 302 रन ब्रेंडन मैकुलम ने भारत के खिलाफ 14 फरवरी 2014 में बनाया था। भारतीय टीम का इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 438 रन और सबसे कम टीम टोटल 81 रन है।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 9 मार्च 1975 में खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 318 रन न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 26 मार्च 2021 में बनाया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 74 रन न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 फरवरी 1982 में बनाया था।

वेलिंगटन के इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126* रन पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मोहम्मद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च 1989 में बनाया था। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे ने भी इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 126 रन बांग्लादेश के खिलाफ 26 मार्च 2021 में बनाया था।
महिला टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला महिला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच 20-23 मार्च 1948 में खेला गया था। इस मैदान में महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 362 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 21 मार्च 1975 में बनाया था। इस मैदान में महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 87 रन न्यूजीलैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 20 मार्च 1948 में बनाया था। इस मैदान में महिला टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 155* रन न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर ट्रिश मैकेलवे ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 15 फरवरी 1969 में बनाया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड की महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 23 जनवरी 1982 में खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 305 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वेस्टइंडीज की महिला टीम के खिलाफ 13 मार्च 2022 में बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 61 रन में न्यूजीलैंड की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 25 फरवरी 1999 में ऑल आउट हो गई थी।

वेलिंगटन के इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 135* रन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेग लेनिन ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 22 मार्च 2022 में बनाया था।
महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पहला महिला T20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच 28 फरवरी 2016 में खेला गया था। इस मैदान में महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 177 रन इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 27 मार्च 2024 में बनाया था। इस मैदान में महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 102 रन साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 10 फरवरी 2020 में बनाया था।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 105 रन न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 10 फरवरी 2020 में बनाए थे।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025