बाराबती क्रिकेट स्टेडियम उड़ीसा के कटक में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण 1958 में हुआ था। इस स्टेडियम का निर्माण गवर्नमेंट ऑफ ओडिशा ने करवाया था।

कटक के बाराबती स्टेडियम की बैठक क्षमता 45,000 है। इस स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री 65 मीटर और सामने वाली बाउंड्री की लंबाई 70 मीटर है। स्टेडियम के अध्यक्ष मिस्टर पंकज लोचन मोहंती हैं।
टेस्ट में कटक क्रिकेट स्टेडियम के रिकॉर्ड
बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच 4-7 जनवरी 1987 में खेला गया था। इस स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 400 रन भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध 4 जनवरी 1987 में बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में सबसे कम स्कोर श्रीलंका की टीम का है, उन्होंने 4 जनवरी 1987 में 142 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर दिलीप वेंगसरकर के नाम है, उन्होंने 4 जनवरी 1987 को 166 रन बनाए थे।
वनडे इंटरनेशनल के रिकॉर्ड
कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जनवरी 1982 में खेला गया था। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 381 रन है। इस मैच में भारतीय दो बल्लेबाजों युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने चौथी विकेट के लिए 256 रन की साझेदारी की थी। युवराज सिंह ने 127 गेंदों में 150 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 122 गेंदों में 134 रन बनाए थे।

कटक क्रिकेट स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर 113 रन में वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑल आउट हो गई थी। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जिंबाब्वे के खिलाफ 9 अप्रैल 1998 में 153 रन नाबाद बनाए थे।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 अक्टूबर 2015 में खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ टोटल 180 स्कोर भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध 20 दिसंबर 2017 में बनाया था। टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान में सबसे कम स्कोर श्रीलंका की टीम ने 87 रन भारतीय टीम के विरुद्ध 20 दिसंबर 2017 में बनाया था।
महिला टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
बाराबती स्टेडियम में एकमात्र महिला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड की महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच 7-11 मार्च 1985 को खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 184 रन और 256 रन बनाए थे, उसके उत्तर में भारतीय टीम ने 303 रन बनाकर यह मुकाबला ड्रॉ कराया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
बाराबती स्टेडियम में पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच 1 फरवरी 2013 को खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 244 रन श्रीलंका की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 15 फरवरी 2013 को बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 77 रन पर साउथ अफ्रीका की महिला टीम इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 10 फरवरी 2013 को ऑल आउट हो गई थी।

कटक के बाराबती स्टेडियम में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन मिताली राज ने पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ 7 फरवरी 2013 को बनाया था।
🏏कटक के बाराबाती क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला टेस्ट मैच | भारत vs श्रीलंका, 4-7 जनवरी 1987 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 400 रन vs श्रीलंका, 4 जनवरी 1987 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 166 रन (दिलीप वेंगसरकर) vs श्रीलंका, 4 जनवरी 1987 |
वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला वनडे मैच | भारत vs इंग्लैंड, 27 जनवरी 1982 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 381 रन vs इंग्लैंड, 19 जनवरी 2017 |
| सबसे कम टीम टोटल | 178 रन vs श्रीलंका, 28 दिसंबर 1990 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 153* रन (मोहम्मद अजहरुद्दीन) vs जिंबाब्वे, 9 अप्रैल 1998 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला टी20 मैच | भारत vs साउथ अफ्रीका, 5 अक्टूबर 2015 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 180 रन vs श्रीलंका, 20 दिसंबर 2017 |
| सबसे कम टीम टोटल | 92 रन vs साउथ अफ्रीका, 5 अक्टूबर 2015 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 61 रन (केएल राहुल) vs श्रीलंका, 20 दिसंबर 2017 |
महिला टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला महिला टेस्ट मैच | भारत vs न्यूजीलैंड, 7-11 मार्च 1985 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 303 रन vs न्यूजीलैंड, 7 मार्च 1985 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 106 रन (संध्या अग्रवाल) vs न्यूजीलैंड, 7 मार्च 1985 |
महिला वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड प्रकार | विवरण |
| पहला महिला वनडे मैच | भारत vs पाकिस्तान, 7 फरवरी 2013 |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 195 रन vs पाकिस्तान, 7 फरवरी 2013 |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 103* रन (मिताली राज) vs पाकिस्तान, 7 फरवरी 2013 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025