महिला क्रिकेट में हर दिन जबरदस्त प्रगति देखने को मिलती है। आज महिला क्रिकेट में नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं और महिला क्रिकेटर भी रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में पीछे नहीं हैं। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और यह उपलब्धि जब कम पारियों में बनती है, तब यह एक बड़ा रिकॉर्ड बन जाता है। तो आइए देखते हैं कि महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के बारे में।
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन
रैंक | खिलाड़ी | टीम | पारियां |
1 | लिंडसे रीलर | ऑस्ट्रेलिया | 23 |
2 | मेग लैनिंग | ऑस्ट्रेलिया | 25 |
2 | निकोल बोल्टन | ऑस्ट्रेलिया | 25 |
4 | बेलिंडा क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 27 |
4 | लौरा वोल्वार्ड्ट | दक्षिण अफ्रीका | 27 |
6 | स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज | 28 |
7 | चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 29 |
7 | मिताली राज | भारत | 29 |
7 | सारा टेलर | इंग्लैंड | 29 |
7 | दीप्ति शर्मा | भारत | 29 |
7 | फोएबे लिचफील्ड | ऑस्ट्रेलिया | 29 |
12 | जेनेट ब्रिटिन | इंग्लैंड | 30 |
12 | लिसा कीटली | ऑस्ट्रेलिया | 30 |
12 | जया शर्मा | भारत | 30 |
12 | हरमनप्रीत कौर | भारत | 30 |
12 | बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | 30 |
17 | नेट स्किवर-ब्रंट | इंग्लैंड | 31 |
18 | चमारी अटापट्टू | श्रीलंका | 32 |
18 | टैमी ब्यूमोंट | इंग्लैंड | 32 |
20 | डेनिस एनेट्स | ऑस्ट्रेलिया | 33 |
20 | स्मृति मंधाना | भारत | 33 |
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का दबदबा
महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिंडसे रीलर के नाम है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर लिंडसे रीलर ने 23 पारियों में 1000 रन बना दिए थे। इस सूची में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर नजर आती हैं, यह साफ-साफ जाहिर होता है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों का दबदबा नजर आता है।
भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम की ओर से इस सूची में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। मिताली राज ने 29 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया था। भारतीय युवा महिला क्रिकेटर प्रतीका रावल इस सूची में अपना नाम पेश कर सकती हैं। प्रतीका रावल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 पारियों में 870 रन बना चुकी हैं।
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक: जानें टॉप 5 रिकॉर्डधारी बल्लेबाज - अक्टूबर 10, 2025
- कॉलेप्स के बाद भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन - अक्टूबर 9, 2025