टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस फॉर्मेट में तेजी से रन बनाना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इस फॉर्मेट में कम गेंदों में बहुत जोखिम उठाना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने यह कीर्तिमान कम पारियों में हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन बनाए हैं।
कम पारियों में 1000 रन
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम पारियों में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिकेटर डेविड मलान के नाम है। डेविड मलान ने यह कीर्तिमान 24 मैचों में 24 पारियों में हासिल कर लिया था। डेविड मलान ने यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 20 मार्च 2021 को बना दिया था।

चेक गणराज्य के एस डाविज़ी ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 पारियों में 1000 रन बना दिया था। पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आज़म ने 26 पारियों में और भारतीय महान बल्लेबाज विराट कोहली ने यह कीर्तिमान 27 पारियों में हासिल कर लिया था। आइए पूरी सूची देखते हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी – पूरी सूची और रिकॉर्ड
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | तारीख |
| डेविड मलान (ENG) | 24 | 24 | 20 मार्च 2021 |
| एस डाविज़ी (CZK-R) | 24 | 24 | 24 जुलाई 2022 |
| के कडोवाकी-फ्लेमिंग (JPN) | 25 | 25 | 7 मई 2024 |
| बाबर आज़म (PAK) | 26 | 26 | 4 नवंबर 2018 |
| डेवोन कॉनवे (NZ) | 29 | 26 | 22 अक्टूबर 2022 |
| मुहम्मद वसीम (UAE) | 26 | 26 | 20 अगस्त 2023 |
| विराट कोहली (IND) | 29 | 27 | 2 अक्टूबर 2015 |
| करनबीर सिंह (AUT) | 28 | 27 | 26 जुलाई 2025 |
| अभिषेक शर्मा (IND) | 29 | 28 | 8 नवंबर 2025 |
| आरोन फिंच (AUS) | 29 | 29 | 17 फरवरी 2017 |
| केएल राहुल (IND) | 32 | 29 | 6 दिसंबर 2019 |
| तरनजीत सिंह (ROM) | 29 | 29 | 10 जून 2024 |
| एचएएम शाह (DEN) | 31 | 30 | 27 अगस्त 2024 |
| मोहम्मद रिज़वान (PAK) | 39 | 31 | 20 जुलाई 2021 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 33 | 31 | 2 अक्टूबर 2022 |
| सामी सोहेल (MWI) | 35 | 31 | 4 जुलाई 2024 |
| केपी पीटरसन (ENG) | 32 | 32 | 31 अगस्त 2011 |
| एलेक्स हेल्स (ENG) | 32 | 32 | 20 मई 2014 |
| फाफ डु प्लेसिस (SA) | 32 | 32 | 18 मार्च 2016 |
| वान डर डुसेन (SA) | 35 | 32 | 9 जून 2022 |
| एडन मार्करम (SA) | 36 | 32 | 1 सितंबर 2023 |
| आर संदेरुवन (KWT) | 32 | 32 | 15 सितंबर 2023 |
| फिल सॉल्ट (ENG) | 34 | 32 | 9 नवंबर 2024 |
| लुकमान बट (CAM) | 33 | 32 | 14 जून 2025 |
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025