इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई विस्फोटक बल्लेबाज खेल रहे हैं जिन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। आईपीएल में कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। ऐसे विस्फोटक बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखकर सवाल उठता है कि, “आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक किन-किन खिलाड़ियों ने लगाए हैं?”
निकोलस पूरन
आईपीएल 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LS) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पांच बार 25 या उससे कम गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है। एक सीजन में अधिक बार 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक पूरा करने का कीर्तिमान निकोलस पूरन के नाम है। पूरन आईपीएल 2025 में दो तरह के फॉर्म से गुजर रहा है। पहले छह पारियों में निकोलस पूरन ने 69.8 की एवरेज और 215.42 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए थे। लेकिन बाकी की छह पारियों में उनकी एवरेज 17.66 और स्ट्राइक रेट 155.88 से केवल 106 रन ही बनाए हैं।
ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 में बहुत बढ़िया खेल दिखाया था। आईपीएल 2024 पर वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा था। उसने आईपीएल 2024 के सीजन में 25 या उससे कम गेंद में अपना अर्धशतक चार बार जड़ दिया था। उसने आईपीएल 2024 में 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपने आईपीएल करियर का तेज शतक भी लगाया था।
रजत पाटीदार

आईपीएल 2024 के सीजन में रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के लिए चार बार 25 या उससे कम गेंद में अर्धशतक लगाया था। IPL 2024 के फॉर्म में 171 की स्ट्राइक रेट से रजत पाटीदार ने 15 पारियों में 395 रन बनाए थे। उनके इसी प्रदर्शन से उन्हें IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का कप्तान बनाया गया था।