ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। ग्लेन मैक्सवेल 2015 का वन डे वर्ल्ड कप, 2021 का T20 वर्ल्ड कप और 2023 का वन डे वर्ल्ड कप चैंपियन का हिस्सा रह चुके हैं।
ग्लेन मैक्सवेल का IPL करियर कैसे शुरू हुआ?
मैक्सवेल का IPL करियर 2012 में दिल्ली कैपिटल्स टीम से शुरू हुआ था। 2012 में उनका सीजन कुछ खास नहीं रहा था। 2013 में मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और 2013 में मैक्सवेल IPL फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके थे।

IPL 2014 में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया था। IPL 2014 में मैक्सवेल बहुत बढ़िया फॉर्म में रहे थे। उस सीजन में मैक्सवेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो बार 200 से अधिक का टोटल चेज किया था और दोनों ही मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। IPL 2014 से मैक्सवेल को लोग “बिग शो” नाम से पहचानने लगे थे। 2014 में मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स को IPL फाइनल में भी पहुंचाया था।

आईपीएल 2014 से 2017 तक मैक्सवेल लगातार पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बने रहे थे। लेकिन उनका खराब फॉर्म टीम को भारी पड़ रहा था। इसलिए IPL 2017 के बाद पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। IPL 2018 और IPL 2019 में मैक्सवेल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, लेकिन उनका फॉर्म लगातार खराब ही रहा और दिल्ली ने भी मैक्सी को रिलीज कर दिया था।
IPL 2021 से मैक्सी के आईपीएल सफर में क्यों नया मोड़ आया?
आईपीएल 2021 में ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा और उनके करियर में नया मोड़ आया। IPL 2021 में मैक्सवेल ने 15 इनिंग्स में 144 के स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए थे और उनमें 21 छक्के और 48 बाउंड्री भी लगाई थीं। IPL 2022 में 301 रन और IPL 2023 में 400 रन बैंगलोर के लिए बनाए थे। IPL 2024 में मैक्सवेल ने केवल 52 रन ही बना पाए थे। उस खराब फॉर्म के कारण मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। ग्लेन मैक्सवेल IPL 2021 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे थे।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल ऑक्शन में 4.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। मैक्सी ने IPL 2025 के पहले ही मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर साईं किशोर का शिकार बने थे। उस डक से ग्लेन मैक्सवेल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 19 डक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
FAQS
IPL 2025 में ग्लेन मैक्सवेल किस टीम का हिस्सा हैं?
IPL 2025 में मैक्सवेल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपयों में अपनी टीम में शामिल किया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक किसके नाम हैं?
IPL में सबसे ज्यादा डक मैक्सवेल के नाम हैं।