इंदौर का होलकर क्रिकेट स्टेडियम भारत का सबसे छोटा क्रिकेट स्टेडियम है। होलकर क्रिकेट स्टेडियम भारत के मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में है। यह मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मालिकी में संचालित है। यह स्टेडियम मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम और एम.पी. महिला टीम का होम ग्राउंड है। यह स्टेडियम पहले महारानी ऊषाराजे के नाम से पहचाना जाता था।

टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड
होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 से 11 अक्टूबर 2016 में खेला गया था। टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 557 रन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 अक्टूबर 2016 में बनाया था। इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 109 रन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च 2023 में बनाया था।

इंदौर के इस मैदान में टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम है। मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के विरुद्ध 14 नवंबर 2019 में 243 रन बनाए थे। टेस्ट विकेट में इस मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए हैं।
वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और भारत के बीच 15 अप्रैल 2006 में खेला गया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 418 रन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर 2011 में बनाया था। इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल मैच में सबसे कम टीम टोटल 217 रन ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 24 सितंबर 2023 में बनाया था।

इंदौर के इस मैदान में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर वीरेंद्र सहवाग के नाम है। वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर 2011 में 219 रन बनाए थे।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच 22 दिसंबर 2017 में खेला गया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 260 रन भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर 2017 में बनाया था। इस मैदान में टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे कम टीम टोटल 142 रन श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 7 जनवरी 2020 में बनाया था।

टी20 इंटरनेशनल मैच में इस मैदान में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने इस मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी इसी मैच में बनाया था।
महिला वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड
होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहला महिला वनडे इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच 1 अक्टूबर 2025 को खेला गया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल 326 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 1 अक्टूबर 2025 को बनाया था। इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम टीम टोटल 231 रन न्यूजीलैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 6 अक्टूबर 2025 को बनाया था।

इंदौर के इस मैदान में महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर 115 रन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर गार्डनर ने न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ 1 अक्टूबर 2025 को बनाया था।
🏏होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला टेस्ट मैच | भारत vs न्यूजीलैंड (8-11 अक्टूबर 2016) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 557 रन vs न्यूजीलैंड (8 अक्टूबर 2016) |
| न्यूनतम टीम टोटल | 109 रन vs ऑस्ट्रेलिया (1 मार्च 2023) |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 243 रन (मयंक अग्रवाल) vs बांग्लादेश (14 नवम्बर 2019) |
वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला वनडे मैच | भारत vs इंग्लैंड (15 अप्रैल 2006) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 418 रन vs वेस्टइंडीज (8 दिसंबर 2011) |
| न्यूनतम टीम टोटल | 247 रन vs साउथ अफ्रीका (14 अक्टूबर 2015) |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 219 रन (वीरेंद्र सहवाग) vs वेस्टइंडीज (8 दिसंबर 2011) |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला टी20 मैच | भारत vs श्रीलंका (22 दिसंबर 2017) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 260 रन vs श्रीलंका (22 दिसंबर 2017) |
| न्यूनतम टीम टोटल | 178 रन vs साउथ अफ्रीका (4 अक्टूबर 2022) |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 118 रन (रोहित शर्मा) vs श्रीलंका (22 दिसंबर 2017) |
महिला वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड (भारतीय टीम)
| रिकॉर्ड | विवरण |
| पहला महिला वनडे मैच | भारत vs इंग्लैंड (19 अक्टूबर 2025) |
| सर्वश्रेष्ठ टीम टोटल | 284 रन vs इंग्लैंड (19 अक्टूबर 2025) |
| न्यूनतम टीम टोटल | – |
| व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 88 रन (स्मृति मंधाना) vs इंग्लैंड (19 अक्टूबर 2025) |
FAQS
होलकर स्टेडियम में कितने दर्शक समा सकते हैं?
होलकर स्टेडियम में 30,000 दर्शक समा सकते हैं।
इंदौर के होलकर स्टेडियम की बाउंड्री की लंबाई कितनी है?
होलकर स्टेडियम की बाउंड्री की लंबाई 56 मीटर है।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025