ILT20 में सबसे बड़े टीम टोटल: जानिए किस टीम ने बनाए सबसे बड़ा स्कोर

Pankaj Chavda

दिसम्बर 9, 2025

क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में हर मैच रोमांच और तेज़ रफ्तार से भरा होता है। इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में भी टीमों ने कई बार बड़े स्कोर बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस लीग में बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। आइए जानते हैं ILT20 के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े टीम टोटल कौन-कौन से रहे हैं।

एमआई एमिरेट्स

ILT20 सबसे बड़े टीम टोटल by MI Emirates

इंटरनेशनल लीग टी20 में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड एमआई एमिरेट्स के नाम है। इस लीग में एमआई एमिरेट्स ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 जनवरी 2023 को 241 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। इस मैच में मुहम्मद वसीम ने 44 गेंदों में 86 रन और किरोन पोलार्ड ने 19 गेंदों में 50* रन बनाए थे।


अबू धाबी नाइट राइडर्स

highest team toals in ILT20 by abu dhabi knight riders

इंटरनेशनल लीग टी20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम ने शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ 3 दिसंबर 2025 को 233 रनों का टीम टोटल खड़ा कर दिया था। इस मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने 38 गेंदों में 82* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।

ILT20 में सबसे बड़े टीम टोटल और पूरे रिकॉर्ड्स की सूची

स्कोर  टीम  विपक्षी टीम  मैदान  तारीख  
241/3  एमआई एमिरेट्स  डेजर्ट वाइपर्स  शारजाह  29 जनवरी 2023  
233/4  अबू धाबी नाइट राइडर्स  शारजाह वॉरियर्स  शारजाह  3 दिसंबर 2025  
228/2  एमआई एमिरेट्स  डेजर्ट वाइपर्स  अबू धाबी  27 जनवरी 2025  
222/3  दुबई कैपिटल्स  एमआई एमिरेट्स  अबू धाबी  22 जनवरी 2023  
219/4  डेजर्ट वाइपर्स  अबू धाबी नाइट राइडर्स अबू धाबी  20 जनवरी 2023  
217/4  दुबई कैपिटल्स  अबू धाबी नाइट राइडर्स दुबई (DICS)  2 फरवरी 2025  
208/3  एमआई एमिरेट्स  दुबई कैपिटल्स  दुबई (DICS)  17 फरवरी 2024  
207/2  दुबई कैपिटल्स  अबू धाबी नाइट राइडर्स अबू धाबी  26 जनवरी 2025  
206/5  एमआई एमिरेट्स  दुबई कैपिटल्स  अबू धाबी  22 जनवरी 2023  
204/5  एमआई एमिरेट्स  शारजाह वॉरियर्स  अबू धाबी  14 जनवरी 2023  
203/4  अबू धाबी नाइट राइडर्स दुबई कैपिटल्स  अबू धाबी  26 जनवरी 2025  
202/5  शारजाह वॉरियर्स  दुबई कैपिटल्स  शारजाह  17 जनवरी 2025  
201/5  दुबई कैपिटल्स  शारजाह वॉरियर्स  शारजाह  17 जनवरी 2025  

Share With

Leave a Comment