भारत में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तानों के सबसे ज्यादा जीत और हार के रिकॉर्ड

Pankaj Chavda

नवम्बर 17, 2025

भारतीय क्रिकेट में टेस्ट कप्तानी का सफर बेहद गौरवशाली और प्रेरणादायक रहा है। भारत में जब टेस्ट मैच खेला जाता है, तब भारतीय कप्तान पर दबाव होता है। कुछ भारतीय कप्तानों ने घरेलू मैदान पर बहुत मैच हारे हैं, तो कुछ भारतीय कप्तानों ने भारतीय जमीन पर बहुत टेस्ट मैच जीते भी हैं। तो आइए देखते हैं कि भारत में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तानों में सबसे ज्यादा जीत और हार का रिकॉर्ड बनाने वाले कप्तानों के बारे में।

भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत और हार वाले कप्तान

भारत में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय जमीन पर 31 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 24 मैचों में जीत हासिल हुई है और केवल दो मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं।

virat kohli and rohit sharma as indian test captain

भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड पटौदी के नाम है। मंसूर अली खान पटौदी ने भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में 27 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 6 मैचों में जीत और सबसे ज्यादा 9 मैचों में हार मिली है। रोहित शर्मा ने भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में पांच मैचों में हार का सामना किया है, जो टेस्ट क्रिकेट में भारतीय जमीन पर दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है।

भारतीय टेस्ट कप्तानों का भारत में खेले गए मैचों में जीत और हार का पूरा रिकॉर्ड

भारतीय टेस्ट कप्तानों  भारत में खेले मैच  भारत में जीत  भारत में हार  
सीके नायडू  3  0  2  
लाला अमरनाथ  10  3  2  
विजय हजारे  5  1  1  
वीनू मांकड़  1  0  1  
गुलाम अहमद  3  0  2  
पॉली उमरीगर  8  2  2  
हेमू अधिकारी  1  0  0  
गुलाबराय रामचंद  5  1  2  
नरी कॉन्ट्रैक्टर  10  2  2  
मंसूर अली खान पटौदी  27  6  9  
अजीत वाडेकर  5  2  1  
एस वेंकटराघवन  1  0  1  
सुनील गावस्कर  29  7  2  
बिशन सिंह बेदी  8  3  3  
गुंडप्पा विश्वनाथ  2  0  1  
कपिल देव  20  2  4  
दिलीप वेंगसरकर  6  2  2  
रवि शास्त्री  1  1  0  
मोहम्मद अजहरुद्दीन  20  13  4  
सचिन तेंदुलकर  12  4  3  
सौरव गांगुली  21  10  3  
राहुल द्रविड़  8  3  2  
वीरेंद्र सहवाग  1  1  0  
अनिल कुंबले  7  1  1  
महेंद्र सिंह धोनी  30  21  3  
विराट कोहली  31  24  2  
अजिंक्य रहाणे  3  2  0  
रोहित शर्मा  16  10  5  
शुभमन गिल  3  2  1  

Share With

Leave a Comment