इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनता है। कुछ रिकॉर्ड अच्छे होते हैं और कई रिकॉर्ड शर्मनाक होते हैं। आईपीएल में कई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है, पर कई गेंदबाजों ने बहुत रन खाए हैं। आज हम बात करेंगे आईपीएल 2025 में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों के बारे में।
खलील अहमद
आईपीएल 2025 में सबसे महंगा ओवर चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के गेंदबाज खलील अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के खिलाफ फेंका था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में खलील अहमद ने 19वां ओवर जब फेंका था, तब क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड खड़ा था। रोमारियो शेफर्ड ने खलील अहमद के ओवर में चार छक्के और दो चौकों की बदौलत 33 रन बनाए थे। खलील अहमद ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक ओवर में 33 रन दिए थे, जो आईपीएल 2025 का सबसे महंगा ओवर था।
मोईन अली
मोईन अली आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रन का महंगा ओवर डाला था। मोईन अली के उस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने लगातार पांच छक्के लगाए थे।
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले में स्टार्क ने फिलिप्स साल्ट और विराट कोहली के खिलाफ अपना महंगा ओवर डाला था। फिलिप्स साल्ट ने उस ओवर में दो छक्के और चार चौकों की बदौलत 30 रन बनाए थे।
करीम जनत

करीम जनत आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रहे थे। लेकिन उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने करीम जनत के ओवर में 30 रन बनाए थे। करीम जनत ने अपने आईपीएल डेब्यू पर ही महंगा ओवर डाला था। सूर्यवंशी ने उस ओवर में तीन छक्के और तीन चौकों की बदौलत 30 रन बनाए थे।
- ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स - अक्टूबर 12, 2025
- महिला वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची - अक्टूबर 10, 2025