आईपीएल 2025 में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हैं और श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान हैं। तो चलिए इन दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल 2025 के प्रदर्शन की तुलना करते हैं।
शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेले हैं। शुभमन ने आईपीएल 2025 के 15 मैचों में 650 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में शुभमन गिल ने 50 की औसत और 155.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन है। आईपीएल 2025 में शुभमन गिल ने 6 अर्धशतक बनाए हैं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में 62 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। श्रेयस अय्यर ने 17 पारियों में 604 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से खेला है। श्रेयस अय्यर ने इस साल 6 अर्धशतक भी बनाए हैं। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने 56 चौके और 39 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल 2025 में गिल और अय्यर की तुलना
आईपीएल 2025 में स्ट्राइक रेट और औसत की बात करें तो श्रेयस अय्यर की स्ट्राइक रेट और औसत शुभमन गिल से ज्यादा है। रनों की बात करें तो शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर से ज्यादा रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर से ज्यादा चौके लगाए हैं और श्रेयस अय्यर ने शुभमन गिल से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
सर्वश्रेष्ठ पारी
शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 53 गेंदों में 93 रन बनाए थे जो उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों में 97 रन बनाए थे और क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 गेंदों में 87 रन बनाए थे जो उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियां थीं।
आईपीएल 2025 के आंकड़ों की तुलना
Statistic | शुभमन गिल (Gujarat Titans) | श्रेयस अय्यर (Punjab Kings) |
Matches Played | 15 | 17 |
Runs Scored | 650 | 604 |
Highest Score | 93 | 97 |
Batting Average | 50.00 | 50.33 |
Strike Rate | 155.88 | 175.07 |
Fifties | 6 | 6 |
Hundreds | 0 | 0 |
Fours | 62 | 56 |
Sixes | 24 | 39 |