इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली का प्रदर्शन हर साल निरंतर होता है। वह एक ऐसा बल्लेबाज हैं जो हर साल निरंतरता से रन बनाते हैं। तो चलिए देखते हैं, “IPL 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन और रिकॉर्ड के बारे में।”
IPL 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन
IPL 2025 में विराट कोहली ने 15 पारियों में 657 रन बनाए थे। उन्होंने 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से खेला था। उन्होंने 66 चौके और 19 छक्के लगाए थे। आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने शुरुआत से ही तेज खेलना शुरू किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए थे, जिनमें से सभी मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत हासिल हुई थी। इस सीजन में उन्होंने तीन कैच भी पकड़े थे।
विराट कोहली के रिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने आईपीएल करियर में 771 चौके जड़ दिए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम था। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है; उन्होंने आईपीएल में 8 शतक लगाए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने आईपीएल में 63 अर्धशतक बनाए हैं। इससे पहले यह कीर्तिमान डेविड वार्नर के नाम था; उन्होंने आईपीएल में 62 अर्धशतक बनाए थे।

IPL इतिहास में लगातार तीन सीजन में 600 प्लस रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2023 में 639 रन, आईपीएल 2024 में 741 रन और आईपीएल 2025 में 657 रन बनाए हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार शतक बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है; उन्होंने आईपीएल 2016 में 4 शतक बनाए थे। विराट कोहली ने 11 सीजन में 400 प्लस रन बनाए हैं। यह कीर्तिमान भी विराट कोहली के नाम है।