IPL में सबसे ज्यादा सीजन में 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

Pankaj Chavda

May 17, 2025

500+ रन - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। आईपीएल में कई पावर हिटर बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की है। लेकिन पावर हिटर बल्लेबाज निरंतरता से रन नहीं बना पा रहे हैं। जब निरंतरता की बात आती है, तब सवाल उठता है कि, “आईपीएल में सबसे ज्यादा सीजन में 500+ रन किन खिलाड़ियों ने बनाए हैं?”

विराट कोहली

विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 8 सीजन में 500 प्लस रन का आंकड़ा पार किया है। विराट कोहली ने 2016 के सीजन में व्यक्तिगत सबसे ज्यादा 973 रन बनाए हैं। अब तक कोई भी खिलाड़ी यह रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं रहा है। विराट कोहली ने 2011, 2012, 2015, 2016, 2018, 2023, 2024 और 2025 में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दो बार 2016 और 2024 में आईपीएल में ऑरेंज कैप जीता है।

डेविड वार्नर

David warner

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल में सात बार 500 प्लस रन बनाए हैं। डेविड वार्नर ने आईपीएल में तीन बार ऑरेंज कैप जीता है। 2015, 2017 और 2019 में ऑरेंज कैप भी जीता है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का कीर्तिमान डेविड वार्नर के नाम है। डेविड वार्नर की कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल का टाइटल जीता था।

केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में 7 सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 2018, 2019, 2021, 2022, 2024 और 2025 में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप भी जीता था। केएल राहुल ने पांच लगातार आईपीएल सीजन में 500 का आंकड़ा पार करके यह कीर्तिमान अपने नाम किया है।

शिखर धवन

Shikhar dhawan

इंडियन टीम के गब्बर के नाम से पहचाने जाने वाले बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में 5 सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 2012, 2016, 2019 और 2021 में 500 का आंकड़ा पार किया है। आईपीएल इतिहास में दो लगातार पारियों में शतक जड़ने का कीर्तिमान शिखर धवन के नाम है।

Share With

Leave a Comment