IPL में सबसे ज्यादा सीजन में 600+ रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज

Pankaj Chavda

May 28, 2025

IPL 600+ रन - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई बल्लेबाज निरंतरता से रन बना रहे हैं। वह खिलाड़ी हर एक सीजन में लगातार रन बनाता है। जब ऐसे निरंतरता से खेलने वाले बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखते हैं तब सवाल उठता है कि, “IPL में सबसे ज्यादा सीजन में 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं?”

विराट कोहली

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में 600 प्लस रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने यह कारनामा पांच सीजन में किया है। उन्होंने 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 के सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने 2013 में 634 रन, 2016 में 973 रन, 2023 में 639 रन, 2024 में 741 रन और 2025 में 602 रन बनाए हैं। आईपीएल 2016 के सीजन में जो विराट ने 973 रन बनाए थे, वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

केएल राहुल

KL Rahul in PBKS

केएल राहुल ने IPL के 4 सीजन में 600 प्लस रन बनाए हैं। इनमें तीन बार पंजाब किंग्स के लिए और एक बार लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के लिए बनाए हैं। केएल राहुल ने आईपीएल 2018, 2020, 2021 और 2022 के सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2018 में 659 रन, 2020 में 670 रन, 2021 में 626 रन और 2022 में 616 रन बनाए हैं।

क्रिस गेल

Chris Gayle in RCB

क्रिस गेल ने IPL इतिहास में तीन सीजन में 600 का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने 2011, 2012 और 2013 में 600 प्लस रन बनाए हैं। उन्होंने 2011 में 608 रन, 2012 में 733 रन और 2013 में 708 रन बनाए हैं।

डेविड वार्नर

David warner in srh

IPL इतिहास के सबसे निरंतरता से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल के तीन सीजन में 600 प्लस रन बनाए हैं। उन्होंने 2016, 2017 और 2019 के सीजन में 600 प्लस रन बनाए हैं। आईपीएल 2016 में 848 रन, 2017 में 641 रन और 2019 में 692 रन बनाए हैं।

Share With

Leave a Comment