IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की जोड़ी

Pankaj Chavda

May 31, 2025

IPL की जोड़ी - thumbnail

क्रिकेट एक साझेदारी का खेल है। आईपीएल में भी कई जोड़ियां बहुत रनों की साझेदारी बनाती हैं। तो चलिए ऐसा ही कुछ देखते हैं कि, “IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की जोड़ी के बारे में।”

विराट कोहली & एबी डी विलियर्स (2016)

IPL की best जोड़ी

IPL की एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की जोड़ी विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की जोड़ी है। उन्होंने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के लिए 13 पारियों में 939 रन की साझेदारी बनाई थी। आईपीएल 2016 में विराट कोहली ने 16 पारियों में 973 रन बनाए थे और एबी डी विलियर्स ने 16 पारियों में 687 रन बनाए थे।

विराट कोहली & फाफ डु प्लेसिस (2023)

IPL 2023 rcb's openers

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाजों विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने 14 पारियों में 939 रन बनाए थे। IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस ने 14 पारियों में 730 रन और विराट कोहली ने 14 पारियों में 639 रन बनाए थे।

शुभमन गिल & साईं सुदर्शन (2025)

IPL 2025 GT's openers

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 15 पारियों में 912 रन की साझेदारी की है। जो आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों की जोड़ी की सबसे बेहतरीन साझेदारी है। आईपीएल 2025 में शुभमन गिल ने 15 पारियों में 650 रन और साईं सुदर्शन ने 15 पारियों में 759 रन बनाए थे।

ऋतुराज गायकवाड़ & डेवोन कॉनवे (2023)

IPL 2023 CSK's openers

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने 15 पारियों में 849 रनों की साझेदारी बनाई थी। इस जोड़ी की साझेदारी ने आईपीएल 2023 में सीएसके को ट्रॉफी जिताई थी। आईपीएल 2023 में डेवोन कॉनवे ने 15 पारियों में 672 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 पारियों में 590 रन बनाए थे।

जॉनी बेयरस्टो & डेविड वॉर्नर (2019)

IPL 2019 SRH's openers

आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने 10 पारियों में 791 रन की साझेदारी की थी। IPL 2019 में जॉनी बेयरस्टो ने 10 पारियों में 445 रन और डेविड वॉर्नर ने 12 पारियों में 692 रन बनाए थे।

Share With

Leave a Comment