IPL इतिहास में सबसे खतरनाक टीम

Pankaj Chavda

April 17, 2025

IPL खतरनाक टीम - Thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी फैन्स को अपनी टीम खतरनाक लगती है। जब हर कोई अपनी टीम को खतरनाक कहता है तो उस सवाल का उत्तर केवल आंकड़ों से साबित किया जाता है। तो आइए देखते हैं किसकी टीम के आंकड़े भी खतरनाक हैं।

2008 से आईपीएल खेलना शुरू हुआ था। अब तक कई आईपीएल फाइनल खेले गए हैं। लेकिन उनमें सबसे पहले पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने नाम की थी। मुंबई इंडियंस की टीम सबसे खतरनाक टीम क्यों है? उनके आंकड़े देखते हैं तो साफ नजर आता है।

Mumbai IPL Team

2008 से 2012 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी सचिन तेंदुलकर ने संभाली थी। 2010 में मुंबई की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना कप्तान रोहित शर्मा को बनाया था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम

2013 में मुंबई इंडियंस ने कप्तानी का भार रोहित शर्मा के कंधों पर दिया था। उसी साल रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पहली ट्रॉफी जिताई थी। रोहित शर्मा ने 2015 में लगातार मैच जीतकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मात देकर मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरी बार चैंपियंस बनाया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार IPL में चैंपियंस बनाया था।

rohit sharma's ipl फाइनल इतिहास

मुंबई इंडियंस की टीम IPL में इतनी खतरनाक क्यों है?

आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल में चैंपियंस बनी है, जिसमें मुंबई ने तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर फाइनल जीता है। 2017 में रोहित शर्मा ने आईपीएल जिताया था, तब भी सामनेवाली टीम राइजिंग पुणे सुपर जायंट की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी खेल रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे खतरनाक टीम बन जाती है। रोहित शर्मा जब भी आईपीएल में फाइनल खेला है तब उनकी टीम फाइनल जीती ही है।

दूसरी टीमें इतनी खतरनाक क्यों नहीं हैं?

2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम IPL में खतरनाक फॉर्म में थी। उसी साल विराट कोहली ने 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। लेकिन फाइनल में उनको सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

SRH IPL Team

2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड दोनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे। उस साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 125 रन बना दिए थे। लेकिन जब फाइनल खेला गया, तब SRH की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

निष्कर्ष

यह सभी आंकड़ों को नजर में रखते हुए ख्याल आता है कि मुंबई इंडियंस की टीम सबसे खतरनाक है। 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल में 129 रन का बचाव किया था। 2019 में फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 149 रन का बचाव करके 1 रन से यह फाइनल अपने नाम किया था।

Share With

Leave a Comment