IPL 2024 से अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Pankaj Chavda

May 10, 2025

अंतिम ओवर - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम ओवर में बहुत रन बनते हैं। आईपीएल में कई मैचों का परिणाम अंतिम ओवर में बदल जाता है। डेथ ओवर में कई बल्लेबाज अपनी काबिलियत से बहुत रन बनाते हैं। T20 में डेथ ओवर में बनने वाले रन मैच का परिणाम बदल देते हैं। तो आइए देखते हैं डेथ ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची।

ट्रिस्टन स्टब्स

Tristan stubbs

आईपीएल 2024 से अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने आईपीएल 2024 से डेथ ओवरों में चौथी पारियां खेली हैं। उन्होंने 240.25 की स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स डेथ ओवरों में बहुत बढ़िया बल्लेबाजी करता है।

टीम डेविड

Tim david

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टीम डेविड इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। टीम डेविड ने आईपीएल 2024 से अंतिम ओवर में 17 पारियों में 188.89 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में टीम डेविड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के लिए डेथ ओवरों में अपनी बल्लेबाजी से कई मैच जीते हैं। टीम डेविड ने आईपीएल 2025 में डेथ ओवरों में 193 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

महेंद्र सिंह धोनी

MS dhoni in अंतिम ओवर

डेथ ओवरों में आईपीएल इतिहास में सबसे बढ़िया बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की टीम का हिस्सा हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 से अंतिम ओवर में 22 पारियों में 188.41 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए भी डेथ ओवरों में बहुत रन बनाए हैं।

हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में 2024 से अब तक अंतिम ओवर में देर पारियों में 212.32 की स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। वह स्पिनरों के खिलाफ बहुत बढ़िया बल्लेबाजी करता है।

Share With

Leave a Comment