देवदत्त पडिक्कल: RCB के लिए IPL 2025 में शानदार फॉर्म और रिकॉर्ड्स

Pankaj Chavda

April 25, 2025

देवदत्त पडिक्कल IPL - thumbnail

देवदत्त पडिक्कल का जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल में हुआ था। देवदत्त पडिक्कल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 2019 में घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

देवदत्त पडिक्कल के बारे में लोग कह रहे हैं कि वह केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ही रन बनाते हैं। उन्होंने पिछले तीन सीजन में RR और LSG के लिए केवल 3 ही बार अर्धशतक बनाया है। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने देवदत्त पडिक्कल को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है।

RCB के लिए देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देवदत्त पडिक्कल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2019 में खरीदा था। आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पडिक्कल ने अपना पहला मुकाबला खेला था। 2020 में पडिक्कल ने 473 रन बनाए थे। उसमें उन्होंने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया था। आईपीएल 2020 में पडिक्कल को इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी मिला था। IPL 2021 में उन्होंने 411 रन RCB के लिए बनाए थे। उस सीजन के बाद RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

IPL 2025 के ऑक्शन में देवदत्त पडिक्कल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वापस अपनी टीम में जगह दी थी। आईपीएल 2025 में अब तक 156.47 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। इस सीजन में वह बहुत बढ़िया लय में खेल रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने अपनी स्ट्राइक रेट पर ध्यान दिया है। पडिक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 8 अर्धशतक लगाए हैं।

RR और LSG के लिए पडिक्कल का प्रदर्शन

आईपीएल 2021 के बाद RCB ने देवदत्त पडिक्कल को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने पडिक्कल को अपनी टीम में शामिल किया था। 2022 के सीजन में पडिक्कल ने 376 रन बनाए थे। 2023 में भी पडिक्कल ने 261 रन बनाए थे। RR के लिए दो सीजन में केवल तीन बार ही अर्धशतक लगाया था। आईपीएल 2022 के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पडिक्कल को ड्रॉप किया था। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा था। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए देवदत्त पडिक्कल ने पूरे सीजन में केवल 38 ही रन बनाए थे।

देवदत्त पडिक्कल in LSG

सोशल मीडिया पर फिलहाल मीम्स वायरल हो रहे हैं। उसमें लोग ऐसा कह रहे हैं कि देवदत्त पडिक्कल केवल RCB के लिए ही रन बनाते हैं। वह RCB की टीम के लिए लॉयल हैं।

Share With

Leave a Comment