इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन में एक बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है। तो कई बल्लेबाज ज्यादा बार डक बनाकर आउट होते हैं। लेकिन आज हम देखेंगे कि एक भी डक बनाए बिना IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
जोस बटलर

आईपीएल इतिहास में एक भी बार शून्य पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है। जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में एक भी डक बनाए बिना 863 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में बटलर ने 4 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए थे।
साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में एक भी बार शून्य पर आउट हुए बिना 759 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में उसने 6 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था। आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप भी जीता था।
विराट कोहली

IPL 2024 में विराट कोहली ने एक भी डक बनाए बिना 741 रन बनाए थे। उसमें विराट ने 5 अर्धशतक और एक शतक भी बनाया था। आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने ऑरेंज कैप भी जीता था।
क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में एक भी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए बिना 733 रन बनाए थे। आईपीएल 2012 में क्रिस गेल ने 7 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ दिया था। आईपीएल 2012 का ऑरेंज कैप का विजेता क्रिस गेल था।
माइकल हसी

आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज माइकल हसी ने एक भी बार डक बनाए बिना 733 रन बनाए थे। उस साल उसने 6 अर्धशतक बनाए थे। आईपीएल 2013 का ऑरेंज कैप का विजेता माइकल हसी था।
फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एक भी डक बनाए बिना 730 रन बनाए थे। उस साल फाफ डु प्लेसिस ने 8 अर्धशतक बनाए थे।