IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम

Pankaj Chavda

April 16, 2025

फाइनल इतिहास- thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आईपीएल का फाइनल खेलना बहुत बड़ा सौभाग्य माना जाता है। उससे भी बड़ा आईपीएल का फाइनल जीतना माना जाता है। तो चलिए देखते हैं, “IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीमों के बारे में।”

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

Csk wuth ipl trophy

IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है। उसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का टाइटल जीता है। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के पहले ही सीजन से कप्तानी संभाली है। पहले ही सीजन के फाइनल में CSK की टीम ने फाइनल मुकाबला खेला था, लेकिन तब उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL की चैंपियंस बनी है।

मुंबई इंडियंस (MI)

rohit sharma's ipl फाइनल इतिहास

मुंबई इंडियंस की टीम IPL इतिहास में 6 बार फाइनल में पहुंची है। मुंबई इंडियंस को 2010 में सचिन तेंदुलकर ने IPL फाइनल में ले गया था, लेकिन वहां मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने संभाली है। तब मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने 5 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया है और पांचों बार मुंबई इंडियंस को फाइनल जिताया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार आईपीएल का टाइटल जिताया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR's ipl फाइनल इतिहास

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। IPL 2021 में कोलकाता की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार आईपीएल का टाइटल जीता है। KKR ने 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में IPL की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2024 में जब KKR चैंपियंस बनी थी, तब टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर था। KKR ने 2012, 2014 और 2024 में IPL ट्रॉफी जीती थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 बार आईपीएल के इतिहास में फाइनल में पहुंची है। RCB की टीम को तीनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में RCB की टीम डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ पहली बार फाइनल हारी थी। 2011 में CSK के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2016 में SRH के खिलाफ फाइनल में हार गई थी। लेकिन IPL 2025 में भी RCB की टीम फाइनल में पहुंच गई है। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद पहली ट्रॉफी जीती है। आईपीएल में सबसे ज्यादा फैन्स फॉलोवर्स RCB की टीम के हैं।

RCB's IPL trophy

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दो बार आईपीएल इतिहास में फाइनल का मुकाबला खेली है। उसमें 2016 में SRH की टीम आईपीएल चैंपियंस बनी थी। 2014 में SRH की टीम को KKR के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटन्स (GT)

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल में दो बार फाइनल मुकाबला खेला है। गुजरात टाइटन्स की टीम 2022 में आईपीएल चैंपियंस बनी थी। 2023 में गुजरात की टीम को चेन्नई के खिलाफ एक रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल में दो बार फाइनल में पहुंची है। 2008 में पहली बार आईपीएल खेला गया था। तब राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे। 2022 में RR की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब किंग्स (PBKS)

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स की टीम दो बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। पहली बार आईपीएल 2014 में जॉर्ज बेली की कप्तानी में पहुंची थी और दूसरी बार 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL फाइनल में पहुंची है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार आईपीएल का फाइनल खेली हैं। DC की टीम को आईपीएल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Share With

Leave a Comment