इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल एक नया उभरता सितारा मिलता है। इस साल IPL में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगी, तब उनकी जगह आयुष म्हात्रे को खिलाया गया था। तब से उसने एक नई राह पर चलना शुरू किया है।
आयुष म्हात्रे का IPL करियर
चेन्नई सुपर किंग्स का युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को हुआ था। IPL 2025 में उनकी उम्र 17 साल है। यह 17 साल का युवा बल्लेबाज दाएं हाथ का विस्फोटक बल्लेबाज है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलता है।

आयुष म्हात्रे ने IPL करियर का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। उस मैच में उसने 32 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ सात रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसने 94 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में आयुष हर तीन गेंद पर छक्का या चौका लगाता है।

IPL 2025 का चेन्नई सुपर किंग्स का अंतिम मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए थे। उसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। आईपीएल 2025 में आयुष ने 7 पारियों में कुल 240 रन बनाए हैं। 34.32 की औसत और 188.98 की स्ट्राइक रेट से उसने आईपीएल 2025 का सीजन खेला है। आईपीएल 2025 में उसने सात पारियों में 11 छक्के और 31 चौके लगाए हैं।
आईपीएल 2025 में आयुष को सूर्यकुमार यादव ने बहुत समर्थन दिया है। पहले मैच के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने उसको रोहित शर्मा से मिलवाया था इस छोटे से IPL करियर के बाद जब अंडर-19 की भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर मैच खेलने जाने वाली है, तब इस युवा टीम का कप्तान आयुष म्हात्रे को बनाया गया है।
- ILT20 में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें – पूरी सूची और रिकॉर्ड - दिसम्बर 5, 2025
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों, जानिए सभी का नंबर - दिसम्बर 4, 2025
- वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ और पूरा रिकॉर्ड्स - दिसम्बर 4, 2025