इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कई बल्लेबाजों ने कुछ न कुछ कीर्तिमान बनाए हैं। इस साल मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी कई कीर्तिमान बनाए हैं। तो चलिए देखते हैं, “आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड और प्रदर्शन।”

सबसे ज्यादा 25+ रन
मुंबई इंडियंस टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में लगातार 16 पारियों में 25+ रन बनाए हैं, जो पूरे विश्व में किसी भी T20 लीग और अंतरराष्ट्रीय मैच में इतनी बार ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
एक सीजन में 700+ रन
Suryakumar continues to surprise us all with bat in hand 🔥#SuryakumarYadav #pbksvsmi #IPL2025 pic.twitter.com/qYuVqvFx2J
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 1, 2025
मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए एक सीजन में 700+ रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में 16 पारियों में 717 रन बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 700 प्लस रन बनाने वाला यह 12वां खिलाड़ी बना है।
नॉन ओपनर बल्लेबाज के रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में नॉन ओपनर बल्लेबाज के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में 717 रन बनाए हैं, जो नॉन ओपनर बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ रन है। इससे पहले यह कीर्तिमान एबी डिविलियर्स के नाम था। उन्होंने आईपीएल 2016 में 687 रन बनाए थे।
छक्के, चौके और अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में 16 पारियों में पांच बार अर्धशतक बनाया है। उन्होंने इस सीजन में 69 चौके लगाए हैं। आईपीएल 2025 में वह 65.18 की एवरेज और 167.92 की स्ट्राइक रेट से खेले हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में 38 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के और चौके, बेस्ट स्ट्राइक रेट और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है।