मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी की टीम के अलग-अलग लीगों की ट्रॉफी

Pankaj Chavda

June 1, 2025

MI ट्रॉफी - thumbnail

विश्व में अलग-अलग देशों में T20 लीग आयोजित की जा रही हैं। उनमें मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि “मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने अलग-अलग लीग में कितनी ट्रॉफी जीती हैं?”

Table of Contents

IPL

IPL winner's MI team

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) की टीम है। उन्होंने आईपीएल में पांच बार ट्रॉफी जीती है। आईपीएल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी जीती हैं। मुंबई इंडियंस ने ये सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती हैं।

CLT20

Champions league

चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 लीग में मुंबई इंडियंस ने दो बार ट्रॉफी जीती है। CLT20 2011 और 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रॉफी जीती है। 2011 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में और 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने CLT20 का टाइटल जीता था।

WPL

WPL 2025 winner

वूमेन’स प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने एक बार ट्रॉफी जीती है। WPL 2023 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने टाइटल जीता था।

MLC

MLC winner's MI NEW YORK team

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) अमेरिका में खेला जाता है। मेजर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम MI न्यू यॉर्क की टीम एक बार चैंपियन बनी है। MLC में MI NEW YORK की टीम ने किरोन पोलार्ड की कप्तानी में पहली बार 2023 में टाइटल जीता था।

ILT20

ILT20 winner's MI Emirates

इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की टीम MI Emirates ने एक बार ट्रॉफी जीती है। ILT20 में MI Emirates ने 2024 में निकोलस पूरन की कप्तानी में पहला टाइटल जीता था। ILT20 लीग दुबई में खेला जाता है।

SA20

MI cap town winner

SA20 साउथ अफ्रीका में खेला जाता है। SA20 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की टीम MI CAPE TOWN ने 2025 में पहली ट्रॉफी जीती है। SA20 में MI CAPE TOWN ने राशिद खान की कप्तानी में पहला टाइटल जीता था।

Share With

Leave a Comment