इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग क्रिकेट है। यहां पर ट्रॉफी जीतना बहुत मुश्किल होता है। तो चलिए देखते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
रोहित शर्मा

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 6 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। उन्होंने एक बार ट्रॉफी खिलाड़ी के तौर पर और पांच बार ट्रॉफी कप्तान के तौर पर जीती है। आईपीएल 2009 में रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स की टीम के साथ ट्रॉफी जीती थी। मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।
अंबाती रायडू

IPL इतिहास में अंबाती रायडू ने 6 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती हैं। अंबाती रायडू ने तीन बार मुंबई इंडियंस के साथ ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल 2013, 2015 और 2017 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रॉफी जीती थी। अंबाती रायडू ने 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जीती थी।
महेंद्र सिंह धोनी

IPL इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। महेंद्र सिंह धोनी ने सभी ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी करते हुए जीती हैं। उन्होंने आईपीएल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।
किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड ने आईपीएल इतिहास में पांच बार ट्रॉफी जीती है। उन्होंने सभी ट्रॉफी मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जीती हैं। आईपीएल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी और हर साल वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे।
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने अब तक IPL में पांच ट्रॉफी जीती हैं। उन्होंने चार बार ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के साथ और एक बार ट्रॉफी गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए जीती है। मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की टीम को पहले सीजन में चैंपियन बनाया था और तब उन्होंने ट्रॉफी जीती थी।
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप महिला गेंदबाजें - सितम्बर 23, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची - सितम्बर 23, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025