IPL 2025: एम एस धोनी फिर एक बार आज कप्तानी कर सकते हैं?

Pankaj Chavda

April 5, 2025

IPL 2025 धोनी कप्तानी-thumbnail

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2008 से 2022 तक कप्तानी संभाली थी। बीच में दो साल टीम बैन होने से वह दूसरी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार टाइटल जिताया है।

Ruturaj gaikwad injury

NCA की रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है। इस कारण ऋतुराज गायकवाड़ आज का दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। जब चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान ही आज का मुकाबला नहीं खेलेगा तो कप्तान की जगह रिक्त दिखाई देगी। तो फिर सवाल उठेगा कि आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी का भार कौन संभालेगा?

यह सवाल 2022 में भी आया था। लेकिन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने कप्तानी की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मुकाबले हार रही थी, तब बीच सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी संभाली थी और टीम को नई राह पर ले गए थे।

jadeja and dhoni

आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स है और मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम में खेला जाएगा। चेन्नई में मुकाबला हो और कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हों तो चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह एक त्यौहार बन जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज के दिल्ली बनाम चेन्नई के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करेंगे। तो फैंस में आज खुशी का माहौल बन रहा है।

Share With

Leave a Comment