IPL 2023 से रनों का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े

Pankaj Chavda

May 22, 2025

2023 धोनी - thumbnail

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एमएस धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम का कप्तान बना दिया गया था, जो आईपीएल 2025 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। पिछले 2 साल से उनका फॉर्म उतना खास नहीं रहा है। फिर भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को रनों का पीछा करते हुए कई मैच जिताए हैं। तो चलिए देखते हैं, “आईपीएल 2023 से रनों का पीछा करते हुए एम एस धोनी के आंकड़े।”

MS Dhoni in CSK

जीत में एमएस धोनी के आंकड़े

आईपीएल 2023 से रनों का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने सफल रन चेज करते हुए 6 पारियों में खेला है। उनमें से वह चार बार नॉट आउट रह चुके हैं। सफल रन चेज में आईपीएल 2023 से महेंद्र सिंह धोनी ने 17 रन बनाए हैं। उनमें से उन्होंने केवल एक ही छक्का लगाया है।

हार में 2023 से एम एस धोनी के आंकड़े

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 से रनों का पीछा करने में 11 पारियों में असफल रहे हैं। एम एस धोनी ने रनों का पीछा करते हुए 11 पारियों में से चार बार नॉट आउट रहे हैं। उनमें से उन्होंने 291 रन बनाए हैं। 11 पारियों में महेंद्र सिंह धोनी ने 22 चौके और 22 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। 2023 में चैंपियन बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक केवल एक ही बार 180 प्लस रन का पीछा करने में सफल रही है। पिछले दो साल से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खराब प्रदर्शन में महेंद्र सिंह धोनी का भी हाथ है। आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। सफल रन चेज में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान कुछ भी नहीं है।

Share With

Leave a Comment