इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेता है, उसे पर्पल कैप दी जाती है। जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाता है, उसे ऑरेंज कैप दी जाती है। तो चलिए देखते हैं कि, “IPL में एक ही सीजन में एक ही टीम के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेताओं के बारे में।”
चेन्नई सुपर किंग्स – 2013

आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहली बार ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों ही जीते थे। आईपीएल 2013 में माइकल हसी ने ऑरेंज कैप जीती थी, उन्होंने उस सीजन में 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। आईपीएल 2013 में CSK के लिए ड्वेन ब्रावो ने पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने 18 मैचों में 32 विकेट लिए थे। हालांकि, आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फाइनल में हार गई थी।
सनराइजर्स हैदराबाद – 2017

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2017 में ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही जीते थे। आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने 14 पारियों में 641 रन बनाए थे। आईपीएल 2017 में SRH के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने उस साल 14 पारियों में 26 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उस साल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी।
राजस्थान रॉयल्स – 2022

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही जीते थे। आईपीएल 2022 में RR के बल्लेबाज जोस बटलर ने ऑरेंज कैप जीती थी। उस साल जोस बटलर ने 17 पारियों में 863 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में RR के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप जीती थी। चहल ने 17 पारियों में 27 विकेट लिए थे। हालांकि, आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में हार गई थी।
गुजरात टाइटंस – 2023

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस ने ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही जीते थे। आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप जीती थी। गिल ने 17 पारियों में 890 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप जीती थी। GT के शमी ने 17 पारियों में 28 विकेट लिए थे। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार गई थी।
गुजरात टाइटंस – 2025

आईपीएल 2025 में भी गुजरात टाइटंस ने ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही जीते थे। आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने 15 पारियों में 759 रन बनाए थे। GT के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीती थी। उन्होंने 15 पारियों में 25 विकेट लिए थे। फिर भी गुजरात टाइटंस की टीम एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के सामने हार गई थी।