इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पॉइंट टेबल पर टॉप दो पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालीफायर वन का मुकाबला खेला जाता है और जो टीम क्वालीफायर 1 हार जाती है, वह टीम क्वालीफायर टू का मैच खेलती है। लेकिन आज हम देखेंगे कि, “IPL इतिहास में क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 दोनों ही हारने वाली टीमों के बारे में।”
दिल्ली कैपिटल्स – 2012

IPL 2012 में दिल्ली कैपिटल्स क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 दोनों ही हार गई थी। क्वालीफायर 1 का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उस मैच में 162 रन बनाए थे, उनके उत्तर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 144 रन ही बना पाई थी। क्वालीफायर 2 का मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 222 रन बनाए थे। जब रनों का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी थी, तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 136 रनों में ही ऑल आउट हो गई थी।
गुजरात लायंस – 2016

गुजरात लायंस की टीम IPL 2016 में दोनों ही क्वालीफायर हार गई थी। क्वालीफायर 1 में गुजरात लायंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रनों में ऑल आउट हो गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने यह रनों का पीछा 18.2 ओवर में ही कर लिया था। क्वालीफायर टू का मुकाबला गुजरात लायंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। गुजरात लायंस ने उस मैच में 162 रन बनाए थे। तब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रनों का पीछा 19.2 ओवर में कर लिया था।
दिल्ली कैपिटल्स – 2021

दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरी बार IPL 2021 में क्वालीफायर 1 और 2 दोनों ही हार गई थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार गई थी। क्वालीफायर 1 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का था। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 172 रन बनाए थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने यह रनों का पीछा करने में सफलता पाई थी। क्वालीफायर 2 का मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 138 रन ही बना पाई थी। क्वालीफायर 2 में भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने रनों का पीछा कर लिया था।
- महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली टॉप महिला गेंदबाजें - सितम्बर 23, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची - सितम्बर 23, 2025
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाजें - सितम्बर 22, 2025