भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में एक नए माइलस्टोन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सूर्या IPL में पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस की टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव का नया माइलस्टोन
मुंबई इंडियंस टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव IPL में स्थिरता से रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में 11 पारियों में लगातार 25+ का स्कोर करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सूर्याने 10 पारियों में 475 रन बनाए हैं, जिसमें 46 चौके और 26 छक्के शामिल हैं। सूर्या ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 पर आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने CSK के खिलाफ 29 रन, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 48 रन, KKR के खिलाफ 27 रन, लखनऊ सुपर जायंट के खिलाफ 67 रन, RCB के खिलाफ 28 रन, दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 40 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 रन, CSK के खिलाफ 68 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 रन, लखनऊ सुपर जायंट के खिलाफ 54 रन और RR के खिलाफ 48 रन बनाए हैं।

IPL 2014 में रॉबिन उथप्पा ने 10 बार 25+ का स्कोर किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया था। 2014 में रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप भी जीता था। उन्होंने 2014 में 660 रन 44 की औसत और 137.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
सूर्या और रोहित शर्मा की साझेदारी
रोहित शर्मा पिछले दो मुकाबलों से अपने फॉर्म में वापस लौट रहे हैं। रोहित शर्मा ने बैक टू बैक अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2016 में दो बार लगातार अर्धशतक लगाए थे।
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 114 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस को मैच जिताया था। एक बार फिर उन दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53 रन की साझेदारी से MI को मैच जितवाया है। पिछले दो मुकाबलों में इन दोनों बल्लेबाजों ने बढ़िया साझेदारी से मुंबई इंडियंस को पॉइंट टेबल पर तीसरे पायदान पर विराजमान किया है।