ईशान किशन भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान ने 2021 में टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। 2021 में वन डे में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 2023 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट क्रिकेट खेला था। ईशान किशन के क्रिकेट करियर में आए उतर चढ़ाव के बारे में देखेंगे।
ईशान किशन के 2024 में आया जीवन का नया मोड़
ईशान किशन का करियर इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन चल रहा था। ईशान किशन ने वन डे क्रिकेट में जल्दी 200 रन लगाने वाला खिलाड़ी है। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप टीम, वन डे वर्ल्ड कप और एशिया कप भी भारत के लिए खेल चुके हैं। 2023 के वन डे वर्ल्ड कप में भी ईशान किशन ने जब शुभमन गिल बीमार थे, तब पहले दो मुकाबले भी खेले थे।

2023 के वर्ल्ड कप के बाद जब घरेलू क्रिकेट शुरू हुआ तब ईशान किशन अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए खेलने नहीं गए थे। तब BCCI ने ईशान किशन के खिलाफ कार्रवाई की थी। ईशान किशन को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। तब ईशान की मेंटल हेल्थ भी बिगड़ गई थी।
ईशान किशन का IPL सफर
ईशान किशन का IPL सफर 2016 से शुरू हो गया था। ईशान लगातार मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे थे। वह मुंबई इंडियंस टीम का बड़ा पहलू बने रहे थे। ईशान ने कई सालों तक रोहित शर्मा के साथ एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी। जब ईशान का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुआ तब मुंबई ने भी उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

ईशान किशन को उनके खराब समय में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें 11.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। ईशान किशन ने IPL 2025 का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में ईशान ने मात्र 46 गेंदों में 106 रन बनाए थे। और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उस मैच में 286 रनों का पहाड़ तैयार कर दिया था। ईशान किशन ने यह इनिंग खेलकर पूरे क्रिकेट जगत को अपनी काबिलियत दिखाई थी।
FAQS
IPL 2025 का पहला शतक किसने लगाया था?
IPL 2025 का पहला शतक ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगाया था।
ईशान किशन को SRH ने कितनी कीमत में खरीदा था?
ईशान किशन को SRH ने 11.25 करोड़ में खरीदा था।