के.एल. राहुल IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं, और केविन पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मेंटोर हैं। के.एल.राहुल की स्ट्राइक रेट पिछेल कई साल से चर्चा का विषय रहा हे।
हाल ही में जब दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ, तब चेन्नई सुपर किंग्स को मैच हराने के बाद जब केविन पीटरसन और के.एल. राहुल बातचीत कर रहे थे, उसमें केविन पीटरसन ने कहा, “जब के.एल. राहुल बल्लेबाजी करता है तो यह बहुत अलग होता है। उसे वहां देखना एक परम आनंद था।” तब के.एल. राहुल ने कहा कि मेरे बारे में आपने जो ट्वीट किया था, वह आज भी मुझे दीवार पर दिखता है।
के.एल. राहुल पिछली कई सालों से IPL में धीमी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। जब के.एल. राहुल पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे, तब उन्होंने पिछले चार या पांच साल पावरप्ले में धीमी इनिंग खेली थी। 2021 में पावरप्ले में सबसे खराब स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड के.एल. राहुल के नाम था।

IPL 2020 में के.एल. राहुल की स्ट्राइक रेट 129.34 थी। IPL 2021 में स्ट्राइक रेट 138.80 थी। हालांकि, IPL 2020 में के.एल. राहुल ने 520 रन भी बनाए थे। लेकिन जब IPL 2023 में के.एल. राहुल की स्ट्राइक रेट 113.22 थी, जो सबसे खराब थी, तब कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उस पर ट्वीट किया था। तब केविन पीटरसन ने कहा था, “पावरप्ले में के.एल. राहुल को बल्लेबाजी करते देखना मेरे लिए अब तक की सबसे उबाऊ चीज है।”
IPL 2023 की धीमी स्ट्राइक रेट वाली पारी से के.एल. राहुल को भारतीय टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है। हाल ही में 2024 में भारत जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना था, तब भी उस टीम में के.एल. राहुल अपनी जगह नहीं बना पाए थे।
के.एल. राहुल को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में जब इंग्लैंड से मिली 10 विकेटों की हार के बाद भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी के.एल. राहुल को ट्रोल किया है।
IPL 2025 में के.एल. राहुल ने अपनी स्ट्राइक रेट हाई रखने की कोशिश की है। उन्होंने अब तक 164.29 की स्ट्राइक रेट से 92 रन केवल 2 पारियों में ही बनाए हैं। उसमें चेन्नई की धीमी पिच पर 51 गेंदों में 77 रन की पारी भी शामिल है। DC vs CSK के मुकाबले में के.एल. राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था।